नोएडा

ग्रेटर नोएडा में सड़क किनारे कूड़ा फेंकने वालों की अब खार नहीं! DFM Foods Limited पर लगा ₹ 1.23 lakh का जुर्माना

Greater Noida Cleanliness : शहर में साफ सफाई को लेकर लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है लेकिन इसके बावजूद भी लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। अब जाकर ग्रेटर नोएडा में स्वच्छता नियमों की अनदेखी करने वाली कंपनियों के खिलाफ प्राधिकरण ने सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। हाल ही में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक जासूस की तरह सटीक जांच करते हुए सड़क किनारे अवैध रूप से कूड़ा फेंकने के मामले में DFM फूड्स लिमिटेड को चिन्हित किया और कंपनी पर ₹1.23 लाख का जुर्माना ठोक दिया। इसके बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ऐसी की छानबीन

जानकारी के लिए आपको बता दें कि यह पूरा मामला ईकोटेक फर्स्ट एक्सटेंशन सेक्टर का है, जहां सड़क किनारे बड़ी मात्रा में फैला कूड़ा मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जब यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि कूड़ा किसने फेंका, तब विभाग के एक सफाई कर्मचारी ने पूरे कूड़े को छानना शुरू किया। इसी दौरान कूड़े के ढेर से DFM फूड्स लिमिटेड के फटे हुए दस्तावेज और कंपनी का लोगो लगे पैकेजिंग मटेरियल बरामद हुए, जो स्पष्ट रूप से इस बात की पुष्टि करते थे कि कचरा उसी कंपनी का है।

टीम ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर डाला

टीम ने इन सबूतों की न केवल तस्वीरें खींचीं, बल्कि पूरी घटना का वीडियो भी रिकॉर्ड किया, ताकि आरोप साबित किया जा सके। इसके बाद टीम पास ही स्थित कंपनी कार्यालय पहुंची और सबूत पेश करते हुए ₹1.23 लाख का जुर्माना लगाया। इस कार्रवाई के बाद प्राधिकरण ने यह साफ संकेत दे दिया है कि शहर में गंदगी फैलाने वालों को अब बख्शा नहीं जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह कदम शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए उठाया गया है और आने वाले समय में इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। इस कार्रवाई से उन सभी संस्थानों और नागरिकों को चेतावनी मिली है, जो खुलेआम सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंक कर शहर को गंदा करने में शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है अब समय आ गया है कि नियमों का पालन किया जाए, नहीं तो भारी जुर्माना झेलने के लिए तैयार रहना होगा।

ये भी पढ़े – अब नोएडा से यमुना एक्सप्रेसवे तक सीधी रफ्तार! एलिवेटेड रोड से सफर होगा आसान

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

बिहार: पर्यटन स्थल पर 6 युवकों ने महिला से की बदसलूकी और छेड़छाड़, कैमरे में कैद हुई घटना; केस दर्ज

Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…

8 minutes ago

फ्लाइट से पहले पायलट को नशे में मिलना पड़ा भारी, एयर इंडिया ने किया निलंबित

Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…

15 minutes ago

अब सुअर की किडनी से होगा इंसानों का ट्रांसप्लांट? दिल्ली के अस्पताल ने शुरू किया नया विभाग

Pig Kidney Xenotransplantation India: किडनी ट्रांसप्लांट के लिए डोनर की कमी बड़ी चुनौती बनी हुई…

31 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जम्मू से पटना तक कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

Congress Protest Against Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की…

34 minutes ago

ब्रजेश पाठक की डॉक्टरों से अपील, हिंदी-देवनागरी में लिखें दवा-जांच के नाम; मातृभाषा में संवाद पर जोर

Brajesh Pathak Hindi Prescription: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश…

52 minutes ago

UP Trade Show का आगाज, अमित शाह बोले- योगी सरकार ने यूपी में बदला माहौल, बढ़ा निवेश

UP Trade Show 2026: ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण का…

1 hour ago