बीजेपी सांसद मनोज तिवारी
Manoj Tiwari News: उत्तर-पूर्वी दिल्ली सीट से सांसद और भोजपुरी सिंगर मनोज तिवारी ने बताया कि उनके नाम और पहचान का इस्तेमाल करके फर्जी फेसबुक आईडी चलाई जा रही है। अब उन्होंने इस मामले में दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और इसे एक सोची समझी साजिश करार दिया है। उन्होंने नई दिल्ली जिला अंतर्गत साइबर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया है।
बीजेपी सांसद ने शनिवार (31 जनवरी) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर अपने प्रशंसकों और जनता को सचेत किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका आधिकारिक फेसबुक अकाउंट 'ब्लू टिक' है। फर्जी अकाउंट के जरिए भ्रामक जानकारी फैलाई जा सकती है, जो उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास है। मनोज तिवारी के नाम से चल रहे फर्जी अकाउंट का नाम Monoj Tiwari BJP बताया गया है।
मनोज तिवारी के मुताबिक उन्होंने 22 जनवरी को ही नई दिल्ली में इस फर्जीवाड़े की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने इस बात पर गहरी चिंता व्यक्त की है कि शिकायत के कई दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक उस फर्जी आईडी चलाने वाले का पता नहीं लगाया जा सका है। अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी न होने से मनोज तिवारी नाराज हैं।
ये भी पढ़ें: दिल्ली NCR में फिर बदला मौसम, ठंड बढ़ने के बीच बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…
Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…
India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…
Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…
Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…