Warning: unserialize(): Extra data starting at offset 251 of 375 bytes in /home/neludtul4cwu/public_html/wp-content/themes/Divi/core/components/cache/File.php on line 79
Fake IAS : 6 लक्जरी गाड़ियों वाला लखनऊ से फर्जी IAS गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

6 लक्जरी गाड़ियों वाला लखनऊ से फर्जी IAS गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर मचा रखा था भौकाल

Fake IAS :  लखनऊ पुलिस ने खुद को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) का अधिकारी बताने वाले एक फर्जी अफसर को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान गौतमबुद्ध नगर निवासी सौरभ त्रिपाठी के रूप में हुई है. पुलिस ने उसके पास से छह लक्ज़री गाड़ियां, फर्जी दस्तावेज, नकद, नीली बत्तियां और फर्जी सरकारी पास बरामद किए हैं.

कैसे हुई पहचान

जानकारी के मुताबिक रविवार देर शाम पुलिस कारगिल शहीद पार्क के पास चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान UP 16 DP 2828 नंबर की एक गाड़ी को रोका गया. गाड़ी चालक ने पुलिसकर्मियों से खुद को IAS अधिकारी बताते हुए रौब झाड़ने की कोशिश की. शुरुआत में पुलिसकर्मी उसकी आत्मविश्वासी हरकतों से असमंजस में पड़ गए, लेकिन शक गहराने पर जब गाड़ी और दस्तावेजों की जांच की गई तो हकीकत सामने आ गई.

जांच में हुआ खुलासा

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि सौरभ त्रिपाठी असली IAS नहीं है बल्कि फर्जी पहचान के सहारे लंबे समय से ठगी और दिखावा कर रहा था. उसने सोशल मीडिया पर भी खुद को IAS की जगह IAAS (Indian Audit and Accounts Service) अधिकारी बताते हुए @Saurabh_IAAS नाम से अकाउंट बनाया था.

सोशल मीडिया अकाउंट पर मचा रखा था भौकाल

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी कई बार सरकारी कार्यक्रमों और विभागीय आयोजनों में फर्जी पहचान के सहारे शामिल हो चुका है. इन आयोजनों की तस्वीरें उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी साझा की थीं. मामले के उजागर होने के बाद आरोपी ने अपना अकाउंट डिलीट कर दिया है.फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है. बरामद गाड़ियों और दस्तावेजों की भी विस्तृत जांच की जा रही है.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

बेटी के अंतिम संस्कार में फूट-फूटकर रोईं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, CM हेमंत सोरेन भी हुए शामिल

झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…

19 minutes ago

गुलिस्तान बॉर्डर पर घमासान, पाकिस्तानी सैनिकों के चौकियां छोड़ने का दावा

Pakistan Afghanistan Border Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…

28 minutes ago

जम्मू-कश्मीर में किताबों पर क्यों लगा बैन? विधानसभा से लेकर हाई कोर्ट तक छिड़ी महाजंग, जानिए कारण

Jammu Kashmir Books Ban: जम्मू-कश्मीर में सरकारी लाइब्रेरी से हजारों किताबें हटाए जाने का मामला…

30 minutes ago

Trump on BRICS: ट्रंप का रुख क्यों बदला? BRICS में मोदी-Xi-पुतिन की तस्वीरों से क्यों बढ़ी हलचल?

Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…

45 minutes ago

बिहार: पर्यटन स्थल पर 6 युवकों ने महिला से की बदसलूकी और छेड़छाड़, कैमरे में कैद हुई घटना; केस दर्ज

Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…

53 minutes ago

फ्लाइट से पहले पायलट को नशे में मिलना पड़ा भारी, एयर इंडिया ने किया निलंबित

Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…

1 hour ago