मनोरंजन

Fanaa के लिए पहले इस एक्टर को किया गया था अप्रोच, इनकार करने पर आमिर खान को मिली थी फिल्म

Fanaa Movie: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट हाल ही में सुपरहिट फिल्म सितारे जमीन पर में नजर आए थे। आमिर खान की इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर शानदार प्रदर्शन किया था। अपने अब तक के करियर में आमिर इस तरह की कई बेहतरीन फिल्में दे चुके हैं। फना भी उनकी सबसे पसंदीदा और चर्चित फिल्मों में शामिल है। हालांकि आपको ये जानकर हैरानी हो सकती है कि आमिर इस बेहतरीन पिक्चर के लिए मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे।

ऋतिक रोशन को करना चाहते थे कास्ट

हाल ही में फना के डायरेक्टर कुणाल कोहली ने ये खुलासा किया है. उन्होंने एक पॉडकास्ट में बताया कि वो अपनी इस पिक्चर के लिए पहले ऋतिक रोशन को कास्ट करना चाहते थे। हालांकि जब ऋतिक के पास इसकी स्क्रिप्ट पहुंची तो उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया था। इतना ही नहीं, अभिनेता ने मेकर्स को इसके पीछे की वजह भी बताई थी। कुणाल कोहली ने बताया कि जब ऋतिक के पास फना की कहानी गई तो उन्होंने इस पिक्चर को ये कहकर ठुकरा दिया था कि इसकी कहानी ऋतिक की फिल्म मिशन कश्मीर से मिलती जुलती है। जिसके बाद मेकर्स ने आमिर खान को अप्रोच किया और वो फिल्म के लिए राजी हो गए।

यह भी पढ़ें: बातचीत ऐसी कि फैन्स को AI से पूछना पड़ रहा मतलब, शशि थरूर या शाहरुख खान किसकी इंग्लिश है तगड़ी…?

फना 19 साल पहले 26 मई 2006 को रिलीज हुई थी। फिल्म में आमिर के साथ मशहूर एक्ट्रेस काजोल भी लीड रोल में थीं। फिल्म में आमिर ने रहीन नाम का किरदार निभाया था, जबकि काजोल ने नेत्रहीन कश्मीरी लड़की जूनी अली बेग का रोल प्ले किया था।

दर्शकों को काफी पसंद आई थी फिल्म

30 करोड़ रुपए के बजट में बनी फिल्म (Fanaa Movie) की कहानी दर्शकों को काफी पसंद आई थी। भारत में इस पिक्चर ने 52 करोड़ रुपए का कारोबार किया था। वहीं फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई 102 करोड़ रुपए दर्ज की गई थी।

यह भी देखें: Imran Khan Protest in Pakistan: 5 अगस्त की हुंकार कोर्ट से निराश Imran का आखिरी वार! |

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

अफगानिस्तान पर PAK की एयरस्ट्राइक से रूस नाराज, तालिबान बोला- माकूल जवाब देंगे

Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…

16 minutes ago

Asian Games 2026: भारत ने हॉकी में दिखा या दम, दक्षिण कोरिया को 8-2 से हराकर दर्ज की लगातार तीसरी जीत

India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…

35 minutes ago

Iran की US को चेतावनी, अगला हमला हुआ तो हिंद महासागर तक फैल सकता है युद्ध

Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…

54 minutes ago

हरियाणा सिविल सचिवालय से फिरोजपुर के स्कूल तक, कई जगह बम धमाके की धमकी

Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…

1 hour ago

हवा साफ करने में खर्च हुए ₹574 करोड़, फिर भी मुंबई की AQI रैंकिंग गिरी

Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…

1 hour ago

Pakistan Row: न्यूयॉर्क की सड़कों पर ‘चोर आया’ पोस्टर का दावा, अमेरिका में क्यों मचा बवाल

Pakistan Row: अमेरिका में पाकिस्तान को लेकर वायरल हो रहे ‘चोर आया’ पोस्टरों की तस्वीरों…

2 hours ago