Trump Tariff
Trump Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को एक बार फिर भारत को टैरिफ बढ़ाने की धमकी दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत पर भारी मात्रा में रूस से तेल खरीदने और बड़े मुनाफे पर उसे बेचने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि भारत ना सिर्फ रुस से तेल खरीदता है, बल्कि उसे खुले बाजार में बेचकर मोटा मुनाफा भी कमाता है।
ट्रंप ने कहा, “भारत को इस बात की परवाह नहीं है कि यूक्रेन में रूस की युद्ध मशीन कितने लोगों की जान ले रही है। इसी वजह से मैं भारत से अमेरिका को दिए जाने वाले शुल्क को बढ़ाने जा रहा हूं।”
दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक हफ्ते पहले भारतीय आयात पर 25 फीसदी टैरिफ (Trump Tariff) और रूस से तेल खरीदने पर जुर्माना लगाने की घोषणा की थी। इतना ही नहीं, 1 अगस्त की समय सीमा से पहले ट्रंप ने भारत पर इतना टैरिफ लगाया। अमेरिका की ओर से पिछले हफ्ते जारी आदेश के मुताबिक भारत पर 25 फीसदी शुल्क लगेगा। हालांकि रूस से सैन्य उपकरण और ऊर्जा खरीद को लेकर घोषित अतिरिक्त जुर्माने का इस आदेश में जिक्र नहीं है।
हालांकि, ट्रंप के टैरिफ (Trump Tariff) के जवाब में भारत का कहना है कि देशहित में हर संभव कार्रवाई की जाएगी। लोकसभा में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि अमेरिका से 10 से 15 फीसदी टैरिफ को लेकर बात हुई है।
यह भी पढ़ें: छतों पर जल रही चिताएं…दाह संस्कार के लिए शवों की लंबी कतारें, काशी में मणिकर्णिका घाट पर बाढ़ का कहर
बता दें कि हाल ही में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा था कि जो रूसी तेल (Trump Tariff) भारत खरीद रहा है उससे मॉस्को को यूक्रेन युद्ध में मदद मिल रही है। उन्होंने कहा था कि ट्रंप भारत से इसलिए नाराज हैं क्योंकि जब तेल खरीदने के इतने विकल्प मौजूद हैं तो भारत रूस से क्यों खरीद कर रहा है।
यह भी देखें: UP News: गौतमबुद्धनगर जेल में बदलाव की बयार! अब खुले जिम, लाइब्रेरी और सिलाई सेंटर!
Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…
Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…
Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…
Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…
Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…
Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…