Breaking

फतेहपुर में राज्यमंत्री की बहन से मारपीट, 96 बीघे जमीन के विवाद में हवाई फायरिंग का भी आरोप

Fatehpur: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में योगी सरकार की राज्यमंत्री कृष्णा पासवान की बड़ी बहन रामा देवी पासवान के साथ मारपीट और हवाई फायरिंग का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। रामा देवी पूर्व ग्राम प्रधान भी रह चुकी हैं।

बीच-बचाव करने पहुंचीं राज्यमंत्री की बहन, मारपीट का आरोप

मामला मलवां थाना क्षेत्र के समशाही सुल्तानपुर गांव का है। रामा देवी पासवान के मुताबिक, गांव में कुछ दबंग एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर रहे थे। उन्होंने बीच-बचाव करते हुए इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। इस दौरान हवाई फायरिंग किए जाने का भी आरोप है।

घटना के बाद दोनों पक्षों का मेडिकल परीक्षण कराया गया। पुलिस के अनुसार, रिपोर्ट में किसी भी पक्ष को गंभीर चोट लगने की पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, शिव सागर निषाद की ओर से थाने में शिकायत दी गई है।

96 बीघे जमीन को लेकर चल रहा विवाद

एसपी अभिमन्यु मांगलिक के मुताबिक, शुरुआती जांच में दोनों पक्षों के बीच 96 बीघे जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद सामने आया है। पुलिस का कहना है कि विवादित जमीन के दस्तावेज दूसरे पक्ष के नाम पर दर्ज हैं, जबकि उस पर रामा देवी पासवान का कब्जा बताया जा रहा है। इसी को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी और मारपीट हुई।

वायरल वीडियो की जांच कर रही पुलिस

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कुछ युवक ट्रैक्टर के आगे बैठे दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में फायरिंग होने की बात भी सामने आई है, जिसकी जांच की जा रही है। एसपी ने बताया कि सूचना मिलते ही सीओ सिटी को गांव भेजा गया था। फिलहाल दूसरे पक्ष की ओर से मिली तहरीर और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़े: ट्रंप के समझौते के संकेत के बीच ईरान के क़ेश्म द्वीप पर अमेरिका का हमला

Tanisha Verma

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

2 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

3 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

4 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

5 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

5 hours ago