लाइफस्टाइल

टेस्टी और हेल्दी खाने का हो रहा मन? घर पर बनाएं चटपटा मखाना करी

Makhana Curry Recipe: हेल्थ को लेकर जागरूक लोगों में मखाना का क्रेज तेजी से बढ़ा है। कमल गट्टा नाम से जाना जाने वाला यह स्नैक्स काफी हेल्दी है। इसमें आपको प्रोटीन, फायबर और कैल्शियम समेत कई पोषक तत्व मिल जायेंगे। अगर आप व्रत रखते हैं तो फिर इसके लिए यह बेस्ट है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि आप इसकी सब्जी बनाकर भी खा सकते हैं। चलिए आज के आर्टिकल में आपको बताएंगे मखाना करी के बारे में-

मखाना करी (Makhana Curry Recipe) बनाने के लिए सामग्री

  • मखाना – 2 कप
  • टमाटर – 2 (पेस्ट)
  • प्याज – 1 (बारीक कटा हुआ)
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 चम्मच
  • हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी हुई)
  • हल्दी पाउडर – आधा चम्मच
  • धनिया पाउडर – 1 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • गरम मसाला – आधा चम्मच
  • काजू का पेस्ट या क्रीम – 2 बड़े चम्मच
  • तेल या घी – 2 बड़े चम्मच

मखाना करी (Makhana Curry)बनाएं कैसे?

  • मखाना करी बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में थोड़ा सा तेल या घी गर्म करें। इसके बाद मखाना डालकर उसे धीमी आंच पर 5-7 मिनट तक पकाएं। सुनहरा और कुरकुरा होने तक उसे भूनें।
  • अब दूसरे पैन में थोड़ा सा तेल लेकर उसे गर्म करें। प्याज-अदरक-लहसुन और हरी मिर्च डालकर उसे अच्छे से पका लें। फिर इसमें टमाटर का पेस्ट, हल्दी-मिर्च-धनिया पाउडर समेत अन्य मसालें डालकर पकाएं। जब तेल ऊपर निकलने लगे तो काजू का पेस्ट या क्रीम डाल दें।
  • इसके बाद पानी डालकर इसका ग्रेवी बना लें। अब इसमें भुना हुआ मखाना मिलाएं। इसे धीमी आंच पर 5 से 7 मिनट तक पकने दें। लास्ट में गरम मसाला और थोड़ा धनिया डालकर गैस बंद कर दें।

 

दुनिया में सबसे कीमती है ये आंसू…एक बूंद करेगा 26 सांपों की जहर का इलाज

“…तुमको पटक-पटक के मारेंगे”, राज ठाकरे को बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे की दो टूक

Lalit Pandit

ललित पंडित 07 वर्षों से जनहित में पत्रकारिता कर रहे है। ललित पंडित के द्वारा प्रमुखतः जनपद गौतमबुद्धनगर में जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया गया है। जनता की आवाज को अधिकारियों तक पहुँचा कर न्याय दिलाने में ललित पंडित के द्वारा मुख्य भूमिका निभाई गयी है। ललित पंडित के द्वारा मुख्यतः अपराध से संबंधित खबरें कवर कर पीड़ितों को न्याय दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई है। ललित पंडित ने अपना पत्रकारिता कैरियर 2014 में चैनल वन न्यूज़ के साथ शुरू किया। सन 2017 में ललित पंडित पंजाब केसरी के साथ जुड़े व गौतमबुद्धनगर संवाददाता के रूप में सेवाएं दी। सन 2019 में ललित पंडित ने प्रतिष्टित नेशनल न्यूज चैनल टीवी9 भारतवर्ष जॉइन किया। 2020 से ललित पंडित न्यूज़1 इंडिया के साथ गौतमबुद्धनगर वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर कार्यरत रहे हैं। वर्तमान में ललित पंडित न्यूज़ इंडिया 24x7 में कार्यरत हैं।

Recent Posts

UP Trade Show का आगाज, अमित शाह बोले- योगी सरकार ने यूपी में बदला माहौल, बढ़ा निवेश

UP Trade Show 2026: ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण का…

1 minute ago

सिक्किम में लैंडस्लाइड, ओडिशा में चक्रवात की बारिश; 20 से ज्यादा घर बहे, 10 हजार लोग सुरक्षित जगह पहुंचे

Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…

2 hours ago

अंतरिक्ष से आया रहस्यमयी रेडियो सिग्नल, 63.4 प्रकाश वर्ष दूर ग्रह से जुड़ा पहला संकेत

Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…

2 hours ago

Trump-Xi Meet: ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक में क्या-क्या हुआ? जानें प्रमुख बातें

Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

2 hours ago

UAE की कंपनी में बॉस ने कर्मचारियों को तोहफे में बांटे iPhone

UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…

2 hours ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

3 hours ago