AI IMAGE
Noida News : अगर आप लोग नोएडा में रहते हैं तो आपको सावधान होने की जरूरत हैं। शहर में जालसाज लोगों को आए दिन निशाना बना रहे हैं। ठगी की तरकीबें जानकर आप लोग हैरान हो जाएंगे। ताजा मामला नोएडा प्राधिकरण से सामने आया है। जहां ठगों ने Noida Water Supply Distribution Private Limited और NOIDA JAL के नाम से आम लोगों को वाटर कनेक्शन काटने की पहले धमकी दी उसके बाद बिल अपडेट करने के लिए एक फर्जी मोबाइल नंबर और संदिग्ध एप्लिकेशन लिंक साझा किया जा रहा है।
मामला संज्ञान में आने के बाद प्राधिकरण के अधिकारियों ने साइबर क्राइम थाना में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि उपभोक्ताओं को व्हाट्सएप पर यह संदेश भेजा जा रहा है कि उन्होंने पिछले महीने का जल बिल जमा नहीं किया है और उनका पानी का कनेक्शन किसी भी समय काटा जा सकता है। कनेक्शन ना काटे इसके लिए देवेश जोशी से संपर्क करने को कहा जा रहा है, जिसका मोबाइल नंबर 9070249504 है। उस नंबर पर NoidaJal की प्रोफाइल फोटो भी लगी हुई है। ठगों ने Pipe Line Water Bill Update.Apk नाम की एक संदिग्ध फाइल भी भेजी जा रही है।
नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने जनता से अपील की गई है कि वे ऐसे किसी संदेश या लिंक पर भरोसा न करें, कोई भी फाइल डाउनलोड न करें और सतर्क रहें। ऐसे नोटिस किसी भी आधिकारिक जल विभाग द्वारा नहीं भेजे जा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि यह सब साइबर ठगों की तरफ से लोगों को शिकार बनाने का नया तरीका है। विभाग ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और ऐसी गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
(नितिन पाराशर)
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…