Yamuna Cycle Corridor
Yamuna Cycle Corridor: दिल्ली में यमुना किनारे बनने जा रहा 53 किलोमीटर का विशाल साइकिल कॉरिडोर अब हकीकत बनने के बेहद करीब है। वजीराबाद बैराज से शुरू होकर एनएच-24 और आगे कालिंदी कुंज स्थित यमुना बायोडायवर्सिटी पार्क तक फैला यह प्रोजेक्ट राजधानी में ग्रीन मोबिलिटी का सबसे बड़ा नेटवर्क बनने जा रहा है। इसे तीन चरणों में अगले तीन सालों में पूरा करने का लक्ष्य है।
सभी विभागों से लगभग मंजूरी मिल चुकी है, लेकिन रेलवे की NOC अभी भी अंतिम चरण में अटकी हुई है। पुराना यमुना रेल पुल इस कॉरिडोर का अहम हिस्सा है, इसलिए रेलवे की अनुमति जरूरी है। बुधवार को CM रेखा गुप्ता ने दिल्ली सचिवालय में उच्चस्तरीय बैठक कर प्रोजेक्ट की प्रगति की समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि रेलवे की मंजूरी जल्द मिलने की उम्मीद है, जबकि PWD, DDA, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग, दिल्ली जल बोर्ड, ऊर्जा विभाग और NHAI पहले ही सहमति दे चुके हैं।
प्रोजेक्ट के तहत यमुना के दोनों तरफ साइकिल ट्रैक तैयार किया जाएगा। कई स्थानों पर ट्रैक नदी को पार करते हुए एक-दूसरे से जोड़ा जाएगा, जिससे पूरा 53 किमी नेटवर्क सुचारू रूप से जुड़ेगा। इसे दिल्ली में पहली संगठित और सबसे लंबी साइक्लिंग परियोजना माना जा रहा है।
पहला चरण: पुराना यमुना रेल पुल- एनएच-24
दूसरा चरण: एनएच-24- कालिंदी कुंज बायोडायवर्सिटी पार्क
तीसरा चरण: वजीराबाद बैराज- पुराना यमुना रेल पुल
टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जैसे ही रेलवे से NOC मिलती है, पहला चरण शुरू कर दिया जाएगा, जिसे एक साल में पूरा करने का लक्ष्य है।
CM गुप्ता ने निर्देश दिया कि प्रोजेक्ट की गुणवत्ता, सुरक्षा और पर्यावरण मानकों पर कोई समझौता न हो। उनके अनुसार, कॉरिडोर तैयार होने के बाद यमुना किनारे ईको-टूरिज्म, साइक्लिंग और नेचर-वॉक को नया आयाम मिलेगा। यह कॉरिडोर न केवल दिल्ली में ट्रैफिक कम करेगा बल्कि शहर को एक ग्रीन, क्लीन और हेल्थ-फ्रेंडली दिशा में भी आगे बढ़ाएगा।
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…
Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…
IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…