PM Modi Birthday
PM Modi Birthday : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के मौके पर भाजपा बिहार प्रदेश ने विशेष आयोजन की घोषणा की है। पार्टी ने बताया कि 17 सितंबर को राज्य के सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों में पीएम मोदी के बचपन पर आधारित फिल्म ‘चलो जीते हैं’ का प्रदर्शन किया जाएगा।
फिल्म की स्क्रीनिंग के साथ-साथ भाजपा द्वारा 15 दिनों तक चलने वाला ‘सेवा पखवाड़ा’ भी आयोजित किया जाएगा। इस अवधि में रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, प्रदर्शनियां और संवाद कार्यक्रम रखे जाएंगे, जिनमें प्रधानमंत्री मोदी के जीवन और कार्यों पर चर्चा होगी।
केंद्रीय मंत्री ने ध्वजारोहण समारोह में कहा कि एलईडी स्क्रीन से सुसज्जित 243 वाहनों की मदद से यह फिल्म पूरे बिहार में दिखाई जाएगी। उन्होंने कहा, “यह फिल्म केवल कहानी नहीं है, बल्कि प्रधानमंत्री मोदी के संघर्षमय बचपन की सच्चाई है। उन्होंने गरीबी में जीवन बिताया, अपनी मां को दूसरों के घरों में काम करते देखा और गरीबों के दर्द को समझा। यही कारण है कि आज भी उनका दिल गरीबों के साथ धड़कता है।”
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए यह पहल की गई है। उन्होंने कहा कि फिल्म ‘चलो जीते हैं’ के जरिए लोगों को दिखाया जाएगा कि नरेंद्र मोदी ने कठिन परिस्थितियों में भी कैसे आगे बढ़कर सेवा का मार्ग चुना।
मंगेश हदावले द्वारा निर्देशित यह लघु फिल्म स्वामी विवेकानंद की प्रेरणादायी पंक्ति “वही जीते हैं, जो दूसरों के लिए जीते हैं” पर आधारित है। फिल्म को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में ‘सर्वश्रेष्ठ गैर-फीचर फिल्म’ का सम्मान भी मिल चुका है।
ये भी पढ़े – PM Modi Birthday : देशभर में जश्न, दिल्ली के ‘ड्रोन शो’ से लेकर गुजरात के ‘योग अभियान’ तक खास तैयारियां
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल ने कहा कि सेवा पखवाड़ा के दौरान लाखों लोग रक्तदान शिविरों और अन्य सामाजिक गतिविधियों से लाभान्वित होंगे। उन्होंने बताया कि पार्टी का उद्देश्य केवल जश्न मनाना नहीं, बल्कि सेवा और समाजहित के कार्यों के जरिए प्रधानमंत्री (PM Modi Birthday) के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…