Bigg Boss 19
Bigg Boss 19 : टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 19 के अंदर जहां कंटेस्टेंट्स के बीच तीखे झगड़े और ड्रामे चल रहे हैं, वहीं शो के बाहर भी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे। खासकर बिग बॉस में मौजूद तान्या मित्तल इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। अब उनके गृह नगर ग्वालियर से उनसे जुड़ा एक नया विवाद सामने आया है, जिसमें उनके भाई अमितेश मित्तल पर गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप लगा है।
मामला ग्वालियर के माधवगंज थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाले कंटेंट क्रिएटर विश्वम पंजवानी ने आरोप लगाया है कि उन्होंने तान्या मित्तल से संबंधित एक मजेदार रील बनाई थी। इसी को लेकर विवाद खड़ा हो गया। विश्वम का कहना है कि रील पोस्ट करने के बाद तान्या मित्तल के भाई अमितेश मित्तल उनसे मिलने उनके घर तक पहुंच गए और वहां गाली-गलौज करते हुए उन्हें धमकाया।
विश्वम पंजवानी ने इस संबंध में माधवगंज थाने में लिखित शिकायत भी दी है। उनका आरोप है कि अगर उनके साथ कोई अनहोनी होती है तो उसकी जिम्मेदारी सीधे तौर पर तान्या मित्तल और उनके भाई अमितेश मित्तल पर होगी।
जब इस पूरे विवाद पर अमितेश मित्तल से बातचीत की गई तो उन्होंने कैमरे के सामने आने से इनकार कर दिया, लेकिन फोन पर दिए गए बयान में इसे पूरी तरह PR स्टंट करार दिया। उन्होंने कहा कि विश्वम महज फेम पाने के लिए ऐसा कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि वह उनके घर गए थे और उनसे बातचीत की थी, लेकिन गाली-गलौज या धमकाने की बात को सिरे से नकार दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिस शिकायत की जानकारी उन्हें है।
इस पूरे मामले पर सीएसपी किरण अहिरवार ने पुष्टि की है कि माधवगंज थाने में आवेदन प्राप्त हुआ है, जिसमें शिकायतकर्ता ने बिग बॉस फेम तान्या मित्तल के भाई पर धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आवेदन को जांच में लिया है और तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़े – Bigg Boss 19 : नॉमिनेशन राउंड में बड़ा धमाका, 5 कंटेस्टेंट्स पर आया बेघर होने का खतरा
बिग बॉस (Bigg Boss 19) के घर के अंदर चल रहे ड्रामे के बीच तान्या मित्तल का यह नया विवाद अब बाहर भी चर्चा का विषय बन गया है। देखना यह होगा कि पुलिस जांच में आगे क्या तथ्य सामने आते हैं।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…