दिल्ली/NCR

PM Modi Birthday : देशभर में जश्न, दिल्ली के ‘ड्रोन शो’ से लेकर गुजरात के ‘योग अभियान’ तक खास तैयारियां

PM Modi Birthday :  दिल्ली से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी तक उनके जन्मदिन पर भव्य आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं। इस मौके पर सबसे बड़ा अनुष्ठान वाराणसी में आयोजित होगा, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को लेकर जगह-जगह एक खास उत्साह देखने को मिल रहा है।

पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर दिल्ली में उड़ेंगे 75 ड्रोन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर दिल्ली सरकार ‘सेवा पखवाड़ा’ अभियान के तहत एक खास आयोजन करने जा रही है। इस अवसर पर त्यागराज स्टेडियम से 75 ड्रोन उड़ाए जाएंगे, जिन पर पीएम मोदी की तस्वीर होगी।

इन ड्रोन को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IGIT) के छात्रों ने तैयार किया है। अधिकारियों के अनुसार, 75 में से 15 ड्रोन हाई-एंड मॉडल हैं, जिन्हें तकनीकी एवं प्रशिक्षण शिक्षा विभाग ने विकसित किया है।

कार्यक्रम के बाद ये 75 ड्रोन दिल्ली पुलिस को सौंपे जाएंगे। हर जिले को 5-5 ड्रोन दिए जाएंगे, जिससे सुरक्षा और निगरानी क्षमता को और मजबूत किया जा सकेगा।खास बात यह है कि इन ड्रोन को ऑपरेट करने की ट्रेनिंग महिला कॉन्स्टेबल्स को दी गई है और पीएम मोदी के जन्मदिन पर इन्हीं के द्वारा इन्हें उड़ाया जाएगा।

वाराणसी में होगा सबसे बड़ा अनुष्ठान, जुटेंगे 1100 संत

वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। शहरभर में स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है और लोग विभिन्न तरीकों से पीएम मोदी का जन्मदिन मनाने की तैयारी कर रहे हैं। इस क्रम में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने बड़ादेव मंदिर में हवन-पूजन कर उनकी दीर्घायु एवं अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में उनके जन्मदिन पर सबसे बड़ा धार्मिक अनुष्ठान होने जा रहा है। इस अनुष्ठान में देशभर से 1100 संत शामिल होंगे, जो प्रधानमंत्री की लंबी उम्र के लिए विशेष विधि से बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना करेंगे।

यह भव्य आयोजन काशी विद्वत परिषद की देखरेख में होगा और इसके लिए अखिल भारतीय संत समिति देशभर के संतों को काशी बुला रही है। 17 सितंबर को काशी विश्वनाथ धाम में होने वाले इस महाआयोजन के बारे में समिति के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जितेन्द्रानंद सरस्वती ने जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह अनुष्ठान प्रधानमंत्री मोदी के स्वास्थ्य, देश की अखंडता और उन्हें लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर बनाए रखने की मंगल कामना के लिए किया जाएगा। इसमें संत 1100 कमल के फूलों से सहस्त्रार्चन करेंगे और इसके बाद महारुद्राभिषेक का आयोजन होगा। इस दिव्य अनुष्ठान में देशभर से आए संतों के साथ काशी के संत और विद्वान भी शामिल होंगे।

गुजरात में योग अभियान और बड़गांव में स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन (17 सितंबर) पर उन्हें एक अनूठी श्रद्धांजलि देते हुए, गुजरात राज्य योग बोर्ड मोटापे से निपटने के लिए पूरे राज्य में एक महत्वाकांक्षी अभियान शुरू करेगा। बोर्ड के अध्यक्ष शीशपाल सिंह राजपूत ने सोमवार को घोषणा की कि इस अवसर पर 75 स्थानों पर 75 विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों का फोकस योग और संतुलित आहार पर रहेगा।

अभियान का लक्ष्य राज्य के 33 जिलों के 10 लाख लोगों को अतिरिक्त वजन कम करने में मदद करना है। योग बोर्ड का मानना है कि यह प्रयास स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करेगा और लोगों में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाएगा।

ये भी पढ़े : पीएम मोदी 17 सितंबर को होंगे 75 वर्ष के, दुनिया भर के नेताओं ने की तारीफ

Kajal Sharma

Recent Posts

बिहार: पर्यटन स्थल पर 6 युवकों ने महिला से की बदसलूकी और छेड़छाड़, कैमरे में कैद हुई घटना; केस दर्ज

Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…

6 minutes ago

फ्लाइट से पहले पायलट को नशे में मिलना पड़ा भारी, एयर इंडिया ने किया निलंबित

Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…

13 minutes ago

अब सुअर की किडनी से होगा इंसानों का ट्रांसप्लांट? दिल्ली के अस्पताल ने शुरू किया नया विभाग

Pig Kidney Xenotransplantation India: किडनी ट्रांसप्लांट के लिए डोनर की कमी बड़ी चुनौती बनी हुई…

29 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जम्मू से पटना तक कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

Congress Protest Against Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की…

31 minutes ago

ब्रजेश पाठक की डॉक्टरों से अपील, हिंदी-देवनागरी में लिखें दवा-जांच के नाम; मातृभाषा में संवाद पर जोर

Brajesh Pathak Hindi Prescription: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश…

50 minutes ago

UP Trade Show का आगाज, अमित शाह बोले- योगी सरकार ने यूपी में बदला माहौल, बढ़ा निवेश

UP Trade Show 2026: ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण का…

1 hour ago