लाइफस्टाइल

रात में हल्दी वाला दूध क्यों है खास? जानिए 7 बड़े फायदे, रहेंगे तंदुरुस्त और एनर्जेटिक

Golden Milk Benefits: सेहतमंद जीवन की तलाश में लोग अक्सर घरेलू नुस्खों का सहारा लेते हैं। इन्हीं में से एक है हल्दी वाला दूध, जिसे ‘गोल्डन मिल्क’ भी कहा जाता है। आयुर्वेद से लेकर आधुनिक चिकित्सा तक, इसके फायदों को मान्यता दी गई है। हल्दी जहां अपने एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों के लिए जानी जाती है, वहीं दूध शरीर को प्रोटीन और कैल्शियम प्रदान करता है। दोनों का मेल न सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि सेहत के लिए बेहद कारगर भी है।

क्यों पिएं रात को हल्दी दूध?

1. बेहतर नींद के लिए
सोने से पहले हल्दी वाला दूध पीने से तनाव कम होता है और दिमाग को शांति मिलती है। इससे नींद गहरी और सुकूनभरी आती है।

2. रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि
हल्दी में पाया जाने वाला करक्यूमिन शरीर को इंफेक्शन और मौसमी बीमारियों से बचाने की ताकत देता है। यह खासतौर पर सर्दी-जुकाम से बचाव करता है।

3. दर्द और सूजन से राहत
जोड़ों का दर्द, मांसपेशियों की थकान या शरीर में सूजन की समस्या होने पर यह दूध बेहद फायदेमंद है। इसके प्राकृतिक गुण हीलिंग में मदद करते हैं।

4. पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है
हल्दी वाला दूध रात में पीने से गैस, एसिडिटी और अपच जैसी दिक्कतें कम होती हैं। यह डाइजेशन को स्मूथ बनाता है।

5. त्वचा में निखार
हल्दी वाला दूध शरीर को अंदर से शुद्ध करता है। यह स्किन को डिटॉक्स करके चेहरे पर नैचुरल ग्लो और ताजगी लाता है।

6. वजन घटाने में सहायक
इस दूध के सेवन से मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिससे फैट बर्निंग की प्रक्रिया तेज होती है। धीरे-धीरे वजन कंट्रोल में आने लगता है।

7. दिल को रखे स्वस्थ
यह दूध ब्लड सर्कुलेशन सुधारता है और हृदय की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। हाई बीपी और हार्ट डिजीज का खतरा कम करने में भी मददगार है।

ये भी पढ़े – Night Hair Care: रात में अपनाएं ये 6 आदतें, मिलेंगे घने, हेल्दी और स्ट्रॉन्ग बाल

कैसे बनाएं हल्दी वाला दूध?

एक गिलास दूध को हल्का गर्म करें और उसमें आधा चम्मच हल्दी (Golden Milk Benefits) मिलाएं। चाहें तो इसमें चुटकीभर काली मिर्च या शहद डालकर स्वाद और भी बढ़ा सकते हैं। इसे रोज रात सोने से पहले पीना सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है।

Shweta Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

7 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

8 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

9 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

9 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

10 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

10 hours ago