Sanjay Gupta Death: बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्देशक और निर्माता संजय गुप्ता के 57 साल की उम्र में निधन की खबर सामने आई है। 'कांटे', 'जिंदा', 'मुसाफिर' और 'शूटआउट एट वडाला' जैसी एक्शन और क्राइम-थ्रिलर फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले गुप्ता के साथ शुक्रवार रात घर में हादसा होने की जानकारी है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार रात संजय गुप्ता अपने घर के बाथरूम में अचानक गिर गए। इस दौरान उनके सिर पर गंभीर चोट लगी और अत्यधिक खून बहने से कथित तौर पर मौके पर ही उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि परिवार को पूरी रात घटना की जानकारी नहीं मिली। शनिवार सुबह काफी देर तक कोई हलचल नहीं होने पर हादसे का पता चला।
जानकारी मिलने पर वर्सोवा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक, गुप्ता वर्सोवा स्थित बंगले में पत्नी, दो बच्चों और घरेलू सहायिका के साथ रहते थे। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे।
परिवार ने किसी साजिश या संदिग्ध गतिविधि की आशंका से इनकार किया है। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट (ADR) दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।
संजय गुप्ता ने 1994 में फिल्म 'आतिश: फील द फायर' से निर्देशन की शुरुआत की थी। इसमें संजय दत्त, आदित्य पंचोली, रवीना टंडन, करिश्मा कपूर और अतुल अग्निहोत्री जैसे कलाकार नजर आए थे।
इसके बाद उन्होंने 'राम शास्त्र', 'हमेशा', 'जंग' और 'खौफ' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया।
साल 2002 में रिलीज हुई मल्टीस्टारर फिल्म 'कांटे' उनके करियर का अहम पड़ाव बनी। फिल्म की स्टारकास्ट, स्टाइलिश प्रस्तुति और निर्देशन को काफी सराहना मिली। इस फिल्म ने संजय गुप्ता को बॉलीवुड में एक अलग पहचान दिलाई और उन्हें एक्शन तथा क्राइम-थ्रिलर सिनेमा के चर्चित निर्देशकों में स्थापित किया।
ये भी पढ़े: हरियाणा के स्कूल में KG की बच्ची से बर्बरता, तीसरी के छात्र ने पत्थर-गमले से हमला कर बालों से घसीटा
Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…
Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…
Post Diwali Healthy Eating Tips: दिवाली भले ही बीत गई हो, लेकिन घरों में मिठाइयों…
Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…
Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…
Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…