Breaking

रायबरेली में 14 दिन से लापता नाबालिग का झाड़ियों में मिला शव, दोस्त ने चाकू मारकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Raebareli: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में 16 अक्टूबर से लापता नाबालिग लड़की की हत्या का मामला सामने आया है। लालगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली लड़की का शव 14 दिन बाद 30 अक्टूबर को आधुनिक रेल डिब्बा कारखाने के पश्चिमी यार्ड के पास सूखी नहर की झाड़ियों से कंकाल जैसी अवस्था में बरामद हुआ। पुलिस ने मामले में आरोपी रौनक यादव को गिरफ्तार किया है।

दो साल पुरानी दोस्ती बनी विवाद की वजह

पुलिस के मुताबिक, आरोपी रौनक यादव और मृतका करीब दो साल पहले एक साथ पढ़ते थे। इसी दौरान दोनों में दोस्ती हुई थी। हालांकि, लगभग छह महीने पहले लड़की ने रौनक से बातचीत बंद कर दी थी, जिससे वह नाराज था।

कुछ समय पहले दोनों के बीच दोबारा बातचीत शुरू हुई। आरोप है कि रौनक ने लड़की के मोबाइल की कॉल डिटेल देखी और दूसरे युवकों से संपर्क होने के शक में उसकी हत्या की साजिश रची।

मंदिर में विवाद के बाद नहर किनारे की हत्या

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि 16 अक्टूबर को उसने लड़की को मिलने के बहाने बुलाया और बाइक से ऐहार स्थित बाल्हेश्वर मंदिर ले गया। वहां दोनों के बीच कहासुनी हुई।

इसके बाद वह लड़की को चक पंचम मजरे दतौली के पास नहर पटरी पर ले गया। आरोप है कि उसने चाकू से लड़की के गले पर वार किया और फिर दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद शव झाड़ियों में छिपाकर फरार हो गया।

आरोपी की निशानदेही पर बरामद हुआ शव

लड़की के लापता होने के बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की थी। मामला संज्ञान में आने पर एसपी रवि कुमार ने जल्द खुलासे के निर्देश दिए। संदेह के आधार पर पूछताछ के बाद पुलिस ने रौनक को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने आपसी विवाद, लड़की के बातचीत बंद करने और दूसरे युवकों से संपर्क रखने को हत्या की वजह बताया।

आरोपी की निशानदेही पर शव बरामद कर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

ये भी पढ़े: बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में ली अंतिम सांस



Tanisha Verma

View Comments

Recent Posts

दिवाली पर पटाखों के समर्थन में उतरे योगी आदित्यनाथ; बोले- चिंता करने की जरूरत नहीं, प्रदूषण अपने आप कम हो जाएगा

Yogi Adityanath on Diwali Pollution: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धनतेरस और दिवाली…

52 minutes ago

एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक की धमकी से हड़कंप, कोलकाता एयरपोर्ट पर रोका गया विमान

Air India Flight Threat Note: कोलकाता से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में…

1 hour ago

IBM का बड़ा फैसला, अमेरिका में ज्यादातर पदों के लिए H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप बंद

IBM H1B Visa Sponsorship: टेक कंपनी IBM ने अमेरिका में अपने कंसल्टिंग कारोबार के ज्यादातर…

2 hours ago

दिल्ली की हवा में मामूली सुधार, AQI घटकर 299 पर पहुंचा; 28 केंद्रों पर अब भी ‘बेहद खराब’

Delhi AQI: दिल्ली में बुधवार सुबह वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार दर्ज किया गया। सुबह…

2 hours ago

पाकिस्तान ने ईरानी नागरिकों को लेने से किया इनकार, बीच रास्ते से अमेरिका की डिपोर्टेशन फ्लाइट लौटी

US Iran Deportation Flight: अमेरिका से ईरानी नागरिकों को डिपोर्ट करने की कोशिश को बड़ा…

3 hours ago