Delhi News : राजधानी दिल्ली में स्थित राष्ट्रपति भवन के गेट नंबर 31 के पास एक इमारत में मंगलवार दोपहर को आग लग गई। वहीं आग लगने की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। मौके पर दमकल की पांच गाड़ियां भेजी गईं। इस घटना की जानकारी दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) के अधिकारियों ने दी है।
एक अधिकारी ने बताया कि दो मंजिला इमारत के भूतल पर घरेलू सामान में आग लग गई। इस घटना की सूचना उन्हें दोपहर 1:51 बजे मिली। उन्होंने बताया कि आग पर 20 मिनट में काबू पा लिया गया। डीएफएस अधिकारी ने कहा, "हमने पांच दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा। दोपहर 2:15 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया।"
पश्चिमी दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके में भी आग लगने की घटना सामने आई। दिवाली की रात यहां चार मंजिला आवासीय इमारत में आग लग गई थी।
हालांकि घटना के बाद तत्परता दिखाते हुए वहां से सात लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। अधिकारियों ने मंगलवार को इस घटना के बारे में जानकारी दी। पीसीआर को मोहन गार्डन स्थित एक मकान में आग लगने की सूचना रात 9.49 बजे मिली।
पुलिस उपायुक्त (द्वारका) अंकित सिंह ने बताया, ‘‘इमारत से तीन परिवारों के कुल सात लोगों को बचाया गया, जिनमें से चार को स्थानीय पुलिस ने आसपास के लोगों की सहायता से रस्सियों की मदद से अग्निशमन कर्मियों के पहुंचने से पहले बचा लिया।’’
उन्होंने बताया कि बाकी तीन लोगों को अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने घर से बाहर निकाला। डीसीपी ने बताया कि बचाए गए लोगों में हरविंदर सिंह (34), उनकी पत्नी प्रिया (27), वीरेंद्र सिंह (32), उनकी पत्नी प्रेमवदा, राखी कुमारी (40), उनके बच्चे वैष्णवी सिन्हा (15) और कृष्णा सिन्हा (10) शामिल हैं। सभी सुरक्षित बच गए।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…