UP News
UP News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के किरतपुर क्षेत्र में प्रेम प्रसंग ने दो जिंदगियों को निगल लिया। यहां 39 साल की एक महिला ने अपने 21 वर्षीय देवर जैसे युवक संग जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। दीपावली की खुशियों के बीच घटी इस घटना से पूरे गांव में मातम छा गया। जानकारी के अनुसार, किरतपुर क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली विवाहित महिला का अपने ही परिवार के युवक से प्रेम संबंध चल रहा था।
दोनों के रिश्ते की शुरुआत दो साल पहले हुई और धीरे-धीरे उनका प्रेम गहराता गया। परिवार ने समाजिक बदनामी के डर से युवक को गांव से बाहर हरिद्वार भेज दिया, लेकिन दोनों का रिश्ता खत्म नहीं हुआ। एक अक्तूबर को महिला अपने दो छोटे बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई। इस पर महिला के पति ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों को 14 दिन बाद बरामद कर लिया। पूछताछ में महिला ने दोबारा प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई, लेकिन समझाने पर वह पति के साथ घर लौट आई।
मगर प्रेम कहानी का अंत त्रासदी में हुआ। दीपावली के दिन दोपहर करीब एक बजे महिला और युवक घर से कुछ दूरी पर स्थित गन्ने के खेत में पहुंचे और दोनों ने एक साथ जहर खा लिया। जब हालत बिगड़ी तो युवक ने अपने बड़े भाई को फोन कर बताया कि दोनों ने जहर पी लिया है। सूचना मिलते ही परिवार और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को खबर दी।
दोनों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान शाम तक उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतका का पति शव को सीधे बैराज लेकर गया, जबकि युवक का शव गांव में अंतिम संस्कार के लिए पहुंचाया गया। गांव में दीपावली की रौनक मातम में बदल गई। लोग इस घटना की चर्चा करते नहीं थक रहे हैं, जहां एक ओर इश्क ने दो जिंदगियों को मिलाया, वहीं दूसरी ओर उसी ने दोनों की जिंदगी खत्म कर दी।
ये भी पढ़े: Bhai Dooj 2025: बहन को खुश करने के लिए दें ये ट्रेंडी और यादगार तोहफे
Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…
Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…
Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…
Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…
Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…
Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…