खेल

एशिया कप ट्रॉफी पर सस्पेंस! मोहसिन नकवी की जिद से बढ़ा विवाद, BCCI ने दी आखिरी चेतावनी

Asia Cup Trophy: भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए एशिया कप 2025 फाइनल के बाद अब ट्रॉफी को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। भारतीय टीम ने खिताबी जीत दर्ज करने के बावजूद अब तक ट्रॉफी अपने हाथों में नहीं ली है। वजह एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) प्रमुख और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) चेयरमैन मोहसिन नकवी की जिद।

दरअसल, दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हुए फाइनल में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया था। मैच के बाद भारतीय टीम ने जश्न तो मनाया, लेकिन मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। खिलाड़ियों ने साफ कहा कि वे ट्रॉफी केवल एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) के वाइस चेयरमैन से ही लेना चाहते हैं। मगर नकवी ने यह शर्त ठुकरा दी।

हर हाल मे भारत को सौंपे ट्रॉफी

करीब एक घंटे तक भारतीय खिलाड़ी मैदान पर इंतजार करते रहे, लेकिन जब नकवी नहीं माने, तो टीम बिना ट्रॉफी लिए ही ड्रेसिंग रूम लौट गई। बाद में मोहसिन नकवी ट्रॉफी लेकर होटल चले गए और पाकिस्तान रवाना होने से पहले उसे ACC ऑफिस में जमा कर दिया।

अब इस मसले पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सख्त रुख अपनाया है। BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि बोर्ड ने मोहसिन नकवी और ACC को औपचारिक पत्र भेजा है, जिसमें ट्रॉफी तत्काल भारतीय टीम को सौंपने की मांग की गई है। उन्होंने कहा, अगर ACC ने जवाब नहीं दिया या इनकार किया, तो हम यह मामला आईसीसी तक ले जाएंगे। यह ट्रॉफी भारत की है और उसे हर हाल में सौंपी जानी चाहिए।

क्रिकेट जगत में इस पर सस्पेंस बरकरार

जानकारों का कहना है कि यह विवाद केवल खेल से नहीं, बल्कि भारत-पाक संबंधों की पृष्ठभूमि में और भी संवेदनशील हो गया है। भारतीय टीम ने फाइनल से पहले भी पूरे टूर्नामेंट में पाकिस्तान को तीन बार हराकर एशिया कप का खिताब जीता था। वहीं, खिलाड़ियों ने नकवी के रवैये के विरोध में पाक खिलाड़ियों से हैंडशेक भी नहीं किया था। अब सबकी नजरें ACC और मोहसिन नकवी पर हैं क्या वे ट्रॉफी भारत को सौंपेंगे, या यह मामला ICC के दरवाजे तक जाएगा? फिलहाल, एशिया कप ट्रॉफी अभी भी दुबई के ACC ऑफिस में बंद है और क्रिकेट जगत में इस पर सस्पेंस बरकरार है।

ये भी पढ़े: Bhai Dooj 2025: बहन को खुश करने के लिए दें ये ट्रेंडी और यादगार तोहफे

Shagun Chaurasia

Recent Posts

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

22 minutes ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

23 minutes ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

32 minutes ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

39 minutes ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

47 minutes ago

KBC में पहुंचे आतंकी कसाब को फांसी दिलाने वाले वकील, लगे भारत माता के नारे, अमिताभ बोले- दुश्मन की औकात

KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…

1 hour ago