Explosive farmers protest against the Thanol project
Farmers Protest Violence: राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी क्षेत्र में एथेनॉल फैक्ट्री को लेकर किसानों का आक्रोश गुरुवार को भी थमने का नाम नहीं ले रहा। विरोध स्थल के पास स्थित गुरुद्वारे में सुबह से ही किसानों की भीड़ जुटी है, जिससे माहौल और तनावपूर्ण बना हुआ है। एहतियातन प्रशासन ने क्षेत्र में इंटरनेट सेवाएं आज भी बंद रखी हैं और पुलिस ने पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया है।
बुधवार को हालात अचानक हिंसक हो गए थे। राठीखेड़ा गांव के पास चक 5 आरके में निर्माणाधीन एथेनॉल प्लांट के खिलाफ 15 महीनों से चल रहा आंदोलन महापंचायत के बाद भड़क उठा। भीड़ ने बैरिकेड तोड़कर फैक्ट्री परिसर में धावा बोल दिया, दीवारें ट्रैक्टरों से गिरा दीं और कार्यालयनुमा ढांचों के साथ करीब 14 वाहनों को आग के हवाले कर दिया।
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस और हल्का बल प्रयोग किया, लेकिन जवाब में प्रदर्शनकारियों ने पथराव शुरू कर दिया। झड़पों में 36 लोग घायल हो गए, 24 पुलिसकर्मी और 12 प्रदर्शनकारी। कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हैं। इसी अफरा-तफरी में विधायक अभिमन्यु पूनिया भी सिर पर चोट लगने से घायल हो गए और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। महापंचायत में किसान नेताओं ने मांग की थी कि प्रशासन लिखित में आश्वासन दे कि निर्माण कार्य रोक दिया जाएगा। निर्धारित समय सीमा तक स्पष्ट जवाब न मिलने पर भीड़ भड़क उठी और फैक्ट्री की ओर कूच कर गई।
इस हिंसा के बाद कस्बा बुधवार से छावनी में तब्दील है। बाजार बंद हैं, अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है और रातभर हजारों आंदोलनकारी फैक्ट्री परिसर के आसपास डटे रहे। गुरुवार सुबह भी तनाव जस का तस है। प्रशासन ने शांति बनाए रखने की अपील की है, जबकि इलाके में हालात पूरी तरह सामान्य होने में अभी समय लग सकता है।
ये भी पढ़े: गोवा क्लब अग्निकांड : विदेश भागे लूथरा ब्रदर्स की थाईलैंड में घेराबंदी, अब लौटेंगे जेल की ओर!
Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…
Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…
Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…
Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…
Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…
Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…