व्यापार

सोना-चांदी में उछाल, निवेशकों की आंखें चमकी – जानें आज का भाव

Today Gold-Silver Rate : आज सुबह घरेलू बाजार में कीमती धातुओं ने इतिहास रचने वाला प्रदर्शन किया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमत 62.50 डॉलर प्रति औंस के नए रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई।इस तेज बढ़त का असर भारत में भी दिखाई दिया और चांदी का भाव 2 लाख रुपये प्रति किलो के पार चला गया। सोने की कीमत भी पीछे नहीं रही और मजबूत बढ़त के साथ नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ने लगी।

फेडरल रिजर्व के फैसले ने बढ़ाई सोना-चांदी की कीमतें

कीमती धातुओं में तेजी की सबसे बड़ी वजह अमेरिकी फेडरल रिजर्व का बड़ा फैसला है। बुधवार देर रात फेडरल रिजर्व ने लगातार तीसरी बार ब्याज दरों में कटौती की। इस फैसले के बाद ग्लोबल मार्केट में सोना और चांदी की मांग अचानक बढ़ गई, जिसका असर भारत के घरेलू बाजार पर भी साफ देखा गया।

सोना-चांदी में उछाल, दिल्ली-मुंबई में नई ऊंचाई

11 दिसंबर की सुबह सोने की कीमतों में तेज बढ़ोतरी देखने को मिली। दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,30,470 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुँच गया, जबकि मुंबई में यह कीमत 1,30,320 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। विशेषज्ञों के अनुसार, फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में कटौती के बाद निवेशक अक्सर सोने में अधिक निवेश करते हैं, जिससे घरेलू बाजार में कीमतों में तेजी देखने को मिली।

ग्लोबल मार्केट में सोना-चांदी की चमक जारी

ग्लोबल मार्केट में भी सोना और चांदी की रफ्तार तेज रही। अमेरिकी सोने का फरवरी कॉन्ट्रैक्ट 1% से अधिक बढ़कर 4,271.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। चांदी भी लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है।

इस साल अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने कुल 75 बेसिस प्वाइंट की कटौती कर अपनी बेंचमार्क दर को 3.50-3.75% के दायरे में ला दिया है, जो 2022 के बाद का सबसे निचला स्तर है। ब्याज दरों में कटौती के बाद निवेशकों का रुझान एक बार फिर सेफ-हेवन संपत्तियों जैसे सोना और चांदी की ओर बढ़ गया है।

देश के प्रमुख शहरों में सोने का आज का भाव

गुडरिटर्न्स के अनुसार आज देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट गोल्ड के दाम इस प्रकार हैं:

शहरसोने का दाम (रुपये प्रति 10 ग्राम)
दिल्ली1,30,350
मुंबई1,30,200
चेन्नई1,31,460
कोलकाता1,30,200
अहमदाबाद1,30,250
वडोदरा1,30,250
बेंगलुरु1,30,200
हैदराबाद1,30,200
केरल1,30,200
पुणे1,30,200

निवेशकों में उत्साह, आगे क्या?

फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में कटौती के बाद सोना और चांदी में तेजी और बढ़ सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर महंगाई और वैश्विक अनिश्चितता बनी रहती है, तो कीमती धातुओं का रुझान आने वाले दिनों में और ऊपर जा सकता है।

Kajal Sharma

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

14 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

15 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

16 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

17 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

18 hours ago