State

बिस्तर पर बच्चे, फांसी के फंदे पर माता पिता…यूपी के कासगंज में एक ही घर में मिले पांच शव, इलाके में मचा हड़कंप

Uttar Pradesh family tragedy: उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के अमांपुर कस्बे में शनिवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। एटा रोड स्थित एक किराए के मकान में एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। मृतकों की पहचान नगला भोजपुर निवासी 50 वर्षीय सत्यवीर सिंह, उनकी पत्नी 48 वर्षीय शीला, 12 वर्षीय बेटी आकांक्षा, 10 वर्षीय प्राची और 8 वर्षीय बेटे ग्रीश के रूप में हुई है।

वेल्डिंग का काम कर चलाते थे परिवार

सत्यवीर सिंह अमांपुर में एटा रोड पर पेट्रोल पंप के सामने किराए के मकान में परिवार के साथ रहते थे। वे ‘फौजी वेल्डिंग मिस्त्री’ के नाम से जाने जाते थे और वेल्डिंग की छोटी दुकान चलाकर परिवार का गुजारा करते थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, वे मिलनसार और शांत स्वभाव के व्यक्ति थे।

घटना का पता तब चला जब शनिवार को एक व्यक्ति उनकी दुकान पर काम कराने पहुंचा। दुकान बंद देखकर उसे शक हुआ। वह घर तक पहुंचा और अंदर का नजारा देख सन्न रह गया। कमरे में सत्यवीर और उनकी पत्नी के शव फंदे से लटके मिले, जबकि तीनों बच्चों के शव बिस्तर पर पड़े थे। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस की शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि पहले बच्चों को कोई जहरीला पदार्थ दिया गया और बाद में दंपति ने फंदा लगाकर जान दे दी। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं और हर पहलू से जांच जारी है।

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और भय का माहौल है। पड़ोसी और परिचित इस हादसे से स्तब्ध हैं और विश्वास नहीं कर पा रहे कि एक साथ पूरा परिवार खत्म हो गया।

आर्थिक तंगी की आशंका

मृतक के साले मदन लाल ने बताया कि सत्यवीर लंबे समय से वेल्डिंग का काम कर रहे थे और कथित तौर पर जमीन के हिस्से को लेकर पारिवारिक विवाद भी चल रहा था। उन्होंने आर्थिक तंगी की ओर भी इशारा किया है। पुलिस भी आर्थिक परेशानियों को संभावित कारण मानकर जांच कर रही है।

डीआईजी ने क्या कहा?

अलीगढ़ रेंज के डीआईजी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि शव लगभग तीन दिन पुराने प्रतीत होते हैं, क्योंकि मकान पिछले कुछ दिनों से बंद था। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Yas Pal

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

8 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

8 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

9 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

10 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

10 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

11 hours ago