दुनिया

लपटें कई किलोमीटर तक… हांगकांग की 7 बहुमंजिला इमारतों में भीषण आग, 44 की मौत, 300 लापता

Hong Kong Fire : हांगकांग के ताईपो में कई बहुमंजिला इमारतों में भयंकर आग लग गई है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। आग पर काबू पा लिया गया है। हांलाकि अभी पूरी तरह से आग से बुझी नहीं है। बता दें कि इस हादसे में 44 लोगों की मौत हो गई है। वहीं सैकड़ों लोग अभी भी लापता है। बचाव अभियान युद्धस्तर पर चलाया गया है। इस बीच पुलिस प्रशासन ने तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

44 लोगों की मौत और 300 लोग लापता

फायर सर्विस ने बताया कि अब तक करीब 90 फीसदी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। हांगकांग (Hong Kong Fire) के एक हाउसिंग कॉम्प्लेक्स के कई ऊंचे अपार्टमेंट ब्लॉक में भयानक आग लग गई। इस हादसे में कम से कम 44 लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों लोग लापता हैं। आग भड़कने की वजह से दमकलकर्मियों को ऊपरी मंजिलों पर फंसे लोगों तक पहुंचने में मुश्किलें हुई।

तीन लोग गिरफ्तार

अधिकारियों ने गुरुवार सुबह बताया कि इस घटना के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के दो डायरेक्टर और एक कंसल्टेंट शामिल है।

लोगों से घरों के अंदर रहने की अपील

आग लगने के बाद फायर विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं हैं। विभाग ने आस-पास के लोगों को घरों के अंदर रहने, दरवाजे-खिड़कियां बंद रखने और शांत रहने की अपील की है। कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

लगभग 16 घंटे तक रही आग

ताइ पो जिले में लगी आग लगभग 16 घंटे तक रही। आग पर काबू पाने वाले कर्मचारी सबसे ज्यादा प्रभावित तीन टावरों पर फोकस रखा। उनका कहना था कि चार दूसरी इमारतों में लगी आग पर काबू पा लिया गया है, हालांकि आग पूरी तरह बुझी नहीं हैं।

ये भी पढ़े : दिल्ली-एनसीआर में हवा ‘बेहद खराब’, हालात चिंताजनक ; क्या अब हालात काबू से बाहर?

17 साल पहले भी लगी थी आग

बता दें कि 17 साल पहले भी हांगकांग में करीब इसी तरह की लेवल पांच कैटेगरी की आग लगी थी, जिसमें चार लोगों की मौके पर मौत हो गई थी। हालांकि इस बार नुकसान कहीं ज्यादा बड़ा है। प्रशासन ने घायलों और प्रभावित लोगों के लिए हेल्पलाइन शुरू की है ताकि उन्हें तुरंत मदद मिल सके।

Kajal Sharma

Recent Posts

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

7 minutes ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

37 minutes ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

2 hours ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

2 hours ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

3 hours ago