Bharat Mata on Indian currency
Bharat Mata on Indian currency : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की शताब्दी के अवसर पर एक विशेष डाक टिकट और स्मारक सिक्का जारी किया।
100 रुपये मूल्य के इस स्मारक सिक्के के एक ओर राष्ट्रीय प्रतीक चिह्न अंकित है, जबकि दूसरी ओर वरद मुद्रा में भारत माता की भव्य छवि उकेरी गई है। इस मुद्रा में भारत माता की हथेली बाहर की ओर है, जो अर्पण और आशीर्वाद का प्रतीक है। उनके साथ एक सिंह भी दर्शाया गया है। सिक्के पर स्वयंसेवकों को भक्ति और समर्पण भाव से भारत माता के चरणों में नतमस्तक दिखाया गया है।
सिक्के पर आरएसएस का आदर्श वाक्य “राष्ट्रीय स्वाहा, इदं राष्ट्राय, इदं न मम्” भी अंकित है। इसका अर्थ है – “सब कुछ राष्ट्र को समर्पित है, यह सब राष्ट्र के लिए है, मेरा कुछ भी नहीं है।
दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार भारतीय मुद्रा पर भारत माता की तस्वीर अंकित की गई है। यह एक ऐतिहासिक क्षण है।”
सिक्के के साथ जारी डाक टिकट में 1963 की गणतंत्र दिवस परेड में आरएसएस कार्यकर्ताओं की भागीदारी को दर्शाया गया है, जो संगठन के ऐतिहासिक योगदान को उजागर करता है। प्रधानमंत्री मोदी ने इसे भारत माता और आरएसएस की सेवा एवं समर्पण की शताब्दी लंबी यात्रा के प्रति गौरवपूर्ण श्रद्धांजलि करार दिया।
शताब्दी समारोह का आयोजन संस्कृति मंत्रालय द्वारा किया गया था, जिसमें आरएसएस महासचिव दत्तात्रेय होसबोले, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भाग लिया।
UP Trade Show 2026: ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण का…
Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…
Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…
Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…