उत्तर प्रदेश

संभल में अवैध निर्माण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

असमोली थाना क्षेत्र के गांव में भारी पुलिस बल तैनात, डीएम-एसपी मौके पर मौजूद

Illegal construction in Sambhal : संभल जिले के असमोली थानाक्षेत्र के एक गांव में प्रशासन ने अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। कई एकड़ भूमि पर बने इस निर्माण में स्थानीय लोग मदरसा और बारात घर का संचालन कर रहे थे। जांच में पता चला कि यह भूमि तालाब के लिए चिन्हित है।

30 दिन की मोहलत खत्म, अब प्रशासन की कार्रवाई

एसपी केके बिश्नोई ने बताया कि संबंधित पक्ष को अवैध निर्माण हटाने के लिए 30 दिन का समय दिया गया था। लेकिन तय समय सीमा बीत जाने के बावजूद निर्माण नहीं हटाया गया। इसके बाद प्रशासन ने खुद कार्रवाई करने का निर्णय लिया।

इलाके में तैनात हुआ भारी पुलिस बल

संभावित विरोध को देखते हुए पूरे इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। माहौल तनावपूर्ण न हो, इसके लिए क्षेत्र को छावनी में बदल दिया गया है। ग्रामीणों को घरों से बाहर न निकलने की हिदायत दी गई है।

ड्रोन से निगरानी, डीएम-एसपी मौके पर

कार्रवाई की निगरानी के लिए डीएम और एसपी स्वयं मौके पर मौजूद हैं। स्थिति पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध कब्जों और निर्माण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Kajal Sharma

Recent Posts

पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर बड़ा हमला, तालिबान सुप्रीम लीडर के शहर कंधार में धमाका

Pakistan Afghanistan Conflict: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ…

18 minutes ago

जमुई के बाद समस्तीपुर में भी युवती से सरेराह बदसलूकी, वायरल वीडियो के बाद 4 गिरफ्तार

Samastipur: बिहार में जमुई की घटना के कुछ ही दिनों बाद समस्तीपुर से भी युवती…

22 minutes ago

ट्रंप को कोर्ट से बड़ा झटका, मीडिया बैन का फैसला रद्द, व्हाइट हाउस में एंट्री बहाल करने का आदेश

Trump White House Media Ban: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के CNN, MS NOW और…

49 minutes ago

एक्टर शाहरुख की नेटवर्थ में ₹2,500 करोड़ की गिरावट, फिर भी अमीर एक्टर्स की लिस्ट में किंग

Shah Rukh Khan Net Worth: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान एक बार फिर भारत के…

54 minutes ago

वंदे भारत चेयर कार का हाई-स्पीड ट्रायल पूरा, 180 की रफ्तार के बाद अब इन टेस्ट की बारी

Vande Bharat Chair Car: वंदे भारत ट्रेन के नए चेयर कार रेक ने हाई-स्पीड ट्रायल…

2 hours ago