मध्य प्रदेश

विदेशी महिला क्रिकेटरों से छेड़छाड़, आरोपी पर है कई मामलों में दर्ज

Indore : मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में दो ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटरों से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार युवक अकील का आपराधिक इतिहास सामने आया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि 29 वर्षीय अकील के खिलाफ अब तक छेड़छाड़, लूट, हमला और हत्या के प्रयास जैसे 10 से अधिक गंभीर अपराधों के मामले दर्ज हैं। वह कुछ माह पहले ही भैरवगढ़ जेल से 10 साल की सजा पूरी कर बाहर आया था।

जानकारी के मुताबिक, अकील पहले पेंटिंग का काम करता था, जबकि उसके माता-पिता मजदूरी करके परिवार चलाते हैं। उसके खिलाफ हथियार अधिनियम (Arms Act) और एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत भी मामले दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड बताता है कि जेल से रिहा होने के बाद भी उसने कई बार अपराध दोहराए।

घटना कैसे हुई

यह घटना गुरुवार सुबह करीब 11 बजे की है, जब ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की दो खिलाड़ी अपने होटल से पास के एक कैफे जा रही थी। इसी दौरान आरोपी अकील बाइक से वहां पहुंचा और एक खिलाड़ी के साथ अभद्र हरकत की कोशिश कर भाग निकला। कुछ देर बाद वह दोबारा लौटा और दूसरी खिलाड़ी से भी छेड़छाड़ की कोशिश की। दोनों खिलाड़ियों ने तत्काल अपने सुरक्षा अधिकारी डैनी सिमंस को इसकी जानकारी दी, जिन्होंने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई।

तेज एक्शन में आई पुलिस

शिकायत मिलते ही पुलिस ने पांच थानों की संयुक्त टीम बनाकर आरोपी की तलाश शुरू की। सीसीटीवी कैमरों की मदद से अकील की पहचान की गई। जब पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की, तो वह तंग गलियों में बाइक लेकर भागने लगा, लेकिन संतुलन बिगड़ने से गिर गया। इस हादसे में उसका हाथ और पैर टूट गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया।

लगातार अपराध करता रहा अकील

अकील पर अब महिला सुरक्षा से जुड़े नए मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वह जमानत या पैरोल पर बाहर आने के बाद फिर से अपराध की राह पकड़ लेता था। पिछले साल उसने एक दंपति पर चाकू से हमला किया था और महिला से छेड़छाड़ की कोशिश की थी। एक अन्य घटना में उसने उज्जैन में पुलिस की राइफल छीनने और गोली चलाने का प्रयास किया था।

ये भी पढ़े - शहनाज अख्तर ने सीधी में दी भक्ति की अनोखी मिसाल, प्रेम और एकता का पहुंचाया संदेश

सरकार ने बताया बेहद शर्मनाक

राज्य के खेल मंत्री विश्वास सारंग ने घटना को निंदनीय और शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा कि दोषी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि यह अन्य के लिए उदाहरण बने। मंत्री ने कहा, “सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह गंभीर है, और किसी भी सूरत में ऐसे अपराध बख्शे नहीं जाएंगे।”

Shweta Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

8 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

9 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

10 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

10 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

11 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

11 hours ago