Salman Khan : सलमान खान के बयान से तिलमिलाया पाकिस्तान, किया आंतकी घोषित
Salman Khan : बॉलिवुड अभिनेता सलमान खान के एक बयान से पाकिस्तान बुरी तरह से बोखला गया है। इतन ही नहीं पाकिस्तान ने सलमान खान को आंतकी तक घोषित कर दिया है। हाल ही में सऊदी अरब में एक शो के दौरान सलमान खान ने बलूचिस्तान को लेकर एक बयान दिया। सलमान खान ने कहा कि बलूचिस्तान पाकिस्तान से अलग देश है।
सलमान खान के इस बयान के बाद भारत का पड़ोसी मुल्क बुरी तरह से बिलबिला गया। इतना ही सलमान खान के बयान से पाकिस्तान इतना भड़क गया कि शहबाज सरकार ने उन्हें आतंकवादी ही घोषित कर दिया। बता दें कि पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने इस संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है।
पाकिस्तान की इस हरकत के बाद से सलमान के फैंस गुस्से में नजर आ रहे है, और सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान पर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं। पाकिस्तान के गृह विभाग ने सलमान खान को फोर्थ सेड्यूल में शामिल कर उन्हें आतंकवादी घोषित कर दिया है।
पाकिस्तान की ये लिस्ट एंटी-टेररिज्म एक्ट के तहत आती बनाई गई है, यही नहीं, इसमें शामिल शख्स के खिलाफ पाकिस्तान में कानूनी कार्रवाई करन का पूरा हक है। पाकिस्तान ने अपनी इस हरकत का सरकार की ओर से अधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी दिया है। हालांकि, इस मामले पर अभी तक सलमान खान या उनके प्रतिनिधियों की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
ये भी पढ़ें: Cyclone Montha : बंगाल की खाड़ी में बढ़ रहा खतरा, इन राज्यों में अलर्ट जारी, सेना की टीम तैनात
जानकारी के लिए आपको बता दें कि सऊदी अरब में आयोजित हुए जॉय फोरम 2025 का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें सलमान खान कुछ कहते हुए नजर आ रहे है। वीडियो में बॉलीवुड कहते दिख रहे हैं, “ये बलूचिस्तान के लोग हैं, अफगानिस्तान के लोग हैं, पाकिस्तान के लोग हैं, हर कोई सऊदी अरब में मेहनत से काम कर रहा है.” इस बयान पर गौर करें तो उन्होंने बलूचिस्तान का नाम पाकिस्तान से अलग लिया, जिससे पाकिस्तान में नाराजगी फैल गई और सरकार ने उन्हें आतंकवादी घोषित कर दिया। सलमान खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…