अध्यात्म

Chhath Puja 2025 : जानें 27-28 अक्टूबर के अर्घ्य व शुभ मुहूर्त

Chhath Puja 2025 : लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा इस बार सोमवार, 27 अक्टूबर से धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस दिन संध्या काल में श्रद्धालु डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगे। वहीं, अगले दिन मंगलवार, 28 अक्टूबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ यह पर्व पूर्णाहुति पर पहुंचेगा।

छठ पर्व की तिथि और विशेषता

ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को छठ पर्व मनाया जाता है। इस वर्ष यह तिथि 27 अक्टूबर, सोमवार को पड़ रही है। इस दिन रवि योग और सुकर्मा योग जैसे कई शुभ संयोग बन रहे हैं, जो इस पर्व के महत्व को और भी बढ़ा देते हैं।

सूर्यास्त का समय

दिल्ली में 27 अक्टूबर को सूर्यास्त का समय शाम 05:40 बजे रहेगा। इसी समय श्रद्धालु घाटों और सरोवरों पर एकत्र होकर सूर्य देव को संध्या अर्घ्य अर्पित करेंगे। यह अर्घ्य सूर्य देव के प्रति आभार और जीवन में सुख-समृद्धि की प्रार्थना का प्रतीक माना जाता है।

रवि योग और सुकर्मा योग का संयोग

पंचांग के अनुसार, रवि योग का आरंभ सोमवार दोपहर 01:27 बजे से होगा और यह रात्रि तक जारी रहेगा। इस शुभ योग में सूर्य उपासना करने से व्यक्ति को आरोग्यता, दीर्घायु और समृद्धि का वरदान प्राप्त होता है। साथ ही सुकर्मा योग भी इस दिन बन रहा है, जो सभी प्रकार के शुभ कार्यों के लिए अत्यंत अनुकूल माना गया है।

करण और अन्य शुभ संयोग

इस वर्ष छठ पूजा के दौरान कौलव और तैतिल करण का योग भी बन रहा है। कौलव करण में डूबते सूर्य को अर्घ्य देने का विधान है। इसे अत्यंत शुभ माना गया है। वहीं, तैतिल करण में उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया जाएगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इन विशेष योगों में सूर्य उपासना करने से साधक की आत्मिक शक्ति बढ़ती है, मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और परिवार में सुख-शांति का वास होता है।

ये भी पढ़े - Chhath Kharna 2025: आज मनाया जाएगा खरना, जानें क्यों खास होता है यह दिन

छठ पर्व का महत्व

छठ पूजा (Chhath Puja 2025) सूर्य देव और छठी मइया की आराधना का पर्व है। इसमें व्रती निराहार रहकर जल और सूर्य के संपर्क में साधना करते हैं। यह पर्व न सिर्फ आध्यात्मिक शुद्धि का प्रतीक है बल्कि पर्यावरण और सूर्य ऊर्जा के महत्व को भी दर्शाता है

Shweta Gupta

Recent Posts

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

17 minutes ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

53 minutes ago

‘वादा निभाया होता तो लद्दाख में हिंसा नहीं होती’, सोनम वांगचुक ने अमित शाह से मांगा इस्तीफा

Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…

1 hour ago

UN महासभा में नेपाल के PM बालेन शाह ने भारत को कहा शुक्रिया, जानें वजह

Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…

2 hours ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आज से आगाज, ग्रेटर नोएडा में जुटेगा कारोबार का बड़ा मंच

UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…

2 hours ago

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

15 hours ago