Cyclone Montha
Cyclone Montha : बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र रविवार को और अधिक गहरे दबाव में बदल गया है। यह सिस्टम धीरे-धीरे भारत के पूर्वी तट की ओर बढ़ रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 24 घंटे में यह चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ का रूप ले सकता है।
IMD ने बताया कि यह चक्रवात 28 अक्टूबर की शाम या रात के समय आंध्र प्रदेश तट पर काकीनाडा के आसपास मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच से गुजरेगा। इस दौरान हवा की रफ्तार 110 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।
ओडिशा सरकार ने राज्य के सभी 30 जिलों को अलर्ट पर रखा है। मौसम विभाग ने कई दक्षिणी और तटीय जिलों में ‘रेड’, ‘ऑरेंज’ और ‘येलो’ अलर्ट जारी किए हैं। कुछ स्थानों पर 20 सेंटीमीटर से अधिक बारिश होने की संभावना है। ओडिशा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने बताया कि राहत एवं बचाव दल पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कहा कि निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के निर्देश दिए गए हैं।
राज्य के तटीय और दक्षिणी क्षेत्रों के 15 जिलों के चक्रवात से प्रभावित होने की आशंका है। गंभीर हालात को देखते हुए लगभग सात जिलों में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।
आंध्र प्रदेश सरकार ने संभावित चक्रवात ‘मोंथा’ के असर को देखते हुए राहत और आवश्यक आपूर्ति के लिए विस्तृत कार्य योजना तैयार की है। प्रशासन ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है।
तेजी से विकसित हो रहे इस तूफान को देखते हुए भारतीय सेना को हाई अलर्ट पर रखा गया है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) और संबंधित राज्य सरकारें मिलकर हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
मौसम विभाग ने बताया कि चक्रवात अगले 48 घंटों में और तेज हो सकता है तथा 28 अक्टूबर की सुबह तक एक भीषण चक्रवाती तूफान के रूप में सामने आने की संभावना है।
Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…
Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…
Post Diwali Healthy Eating Tips: दिवाली भले ही बीत गई हो, लेकिन घरों में मिठाइयों…
Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…
Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…
Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…