उत्तराखंड

Uttarakhand News: उत्तराखंड के देहरादून में नवंबर पहले हफ्ते में शुरू होगा गन्ना पेराई सत्र, मंत्री ने की बैठक

Uttarakhand News:  उत्तराखंड के देहरादून में गन्ना का पेराई सत्र नवंबर पहले हफ्ते से शुरू हो जाएगा। गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सचिवालय स्थित एफआरडीसी सभागार में चीनी मिलों के पेराई सत्र की तैयारियों को लेकर बैठक में पेराई सत्र सुचारू रूप से चलाने के निर्देश दिए।

देहरादून में गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग बैठक

जानकारी के लिए बता दें कि गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री सौरभ बहुगुणा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। आयोजित की गई इस बैठक में अलग-अलग विभिन्न चीनी मिलों के प्रतिनिधियों ने अपनी तैयारियों के साथ-साथ समस्याओं को भी साझा किया।

बैठक में मंत्री बहुगुणा ने कहा कि, पेराई सत्र 2025-26 के शुभारंभ से पहले 31 अक्टूबर तक मिलों में मरम्मत, रखरखाव का काम पूरा कर लें। आगे उन्होंने कहा कि नवंबर के पहले हफ्ते में नादेही और बाजपुर चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू कर दिया जाए। इसके साथ ही अधिकारियों से कहा कि किच्छा और डोईवाला मिलों में पेराई सत्र हर हाल में नवंबर तीसरे हफ्ते शुरू हो जाना चाहिए।

सौरभ बहुगुणा ने कही महत्वपूर्ण बातें

आगे सौरभ बहुगुणा ने कहा कि सितंबर में हुई भारी बारिश से हरिद्वार जिले के कई क्षेत्रों में गन्ने की फसल प्रभावित हुई है।  लेकिन सरकार इस बार के पेराई सत्र को सुचारू रूप से चलाने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि सहकारी और सरकारी चीनी मिलें इस सत्र में पूर्ण योगदान देंगी। ताकि किसानों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

ये भी पढें: मेरठ में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बुलडोजर एक्शन, अवैध कॉम्प्लेक्स का बड़ा हिस्सा ध्वस्त

स्थानिय़ अधिकारी रहे मौजूद

बता दें कि चीनी मिलों को नए पेराई सत्र के लक्ष्यों को लेकर कार्य योजना बनाने के साथ ही मिलों की क्षमता के अनुसार गन्ने की उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। चीनी मिलों को गन्ना मूल्य भुगतान की निर्भरता राज्य सरकार पर कम करने का भी लक्ष्य दिया गया। इसके साथ  ही मंत्री ने राज्य में चल रहे कोल्हू को लेकर भी एक सप्ताह अंदर रिपोर्ट की मांग की है। जानकारी के लिए बता दें कि इस बैठक में प्रबंध निदेशक गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग प्रकाश चंद्र दुम्का, आयुक्त त्रिलोक सिंह मार्तोलिया, महाप्रबंधक उत्तराखंड शुगर्स विजय पांडे के साथ ही चीनी मिलों के प्रबंधक और निदेशक मौजूद रहे।

Sapna Yadav

Recent Posts

बेटी के अंतिम संस्कार में फूट-फूटकर रोईं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, CM हेमंत सोरेन भी हुए शामिल

झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…

16 minutes ago

गुलिस्तान बॉर्डर पर घमासान, पाकिस्तानी सैनिकों के चौकियां छोड़ने का दावा

Pakistan Afghanistan Border Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…

26 minutes ago

जम्मू-कश्मीर में किताबों पर क्यों लगा बैन? विधानसभा से लेकर हाई कोर्ट तक छिड़ी महाजंग, जानिए कारण

Jammu Kashmir Books Ban: जम्मू-कश्मीर में सरकारी लाइब्रेरी से हजारों किताबें हटाए जाने का मामला…

28 minutes ago

Trump on BRICS: ट्रंप का रुख क्यों बदला? BRICS में मोदी-Xi-पुतिन की तस्वीरों से क्यों बढ़ी हलचल?

Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…

42 minutes ago

बिहार: पर्यटन स्थल पर 6 युवकों ने महिला से की बदसलूकी और छेड़छाड़, कैमरे में कैद हुई घटना; केस दर्ज

Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…

51 minutes ago

फ्लाइट से पहले पायलट को नशे में मिलना पड़ा भारी, एयर इंडिया ने किया निलंबित

Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…

58 minutes ago