Categories: देश

अहमदाबाद प्लेन क्रैश में पूर्व सीएम विजय रूपाणी की मौत, करीबी नेता ने दी जानकारी

अहमदाबाद/गांधीनगर। अहमदबाद प्लेन क्रैश में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की मौत हो गई है। राज्यसभा सांसद और रूपाणी के बेहद करीबी माने जाने वाले परीमल नाथवानी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। नाथवानी ने ट्वीटर पर लिखा है, 'गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के प्लेन क्रैश में निधन की खबर सुनकर दुख हुआ।'

242 लोग थे प्लेन में सवार

गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया का बोइंग-787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हो गया है। विमान में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी समेत 242 यात्री सवार थे। जानकारी के मुताबिक विमान अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भर रहा था, इस बीच टेकऑफ के दौरान वो संतुलन खो बैठा और एयरपोर्ट की बाउंड्री से जा टकराया।

हादसे की वजह आई सामने

शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक विमान के इंजन में खराबी आ गई थी, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। हालांकि अभी तक हादसे को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं है। जांच के बाद ही हादसे की असली वजह पता चल पाएगी।

फिलहाल दुर्घटना स्थल पर बचाव और राहत कार्य जारी है। हादसे में घायल हुए यात्रियों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है, इसके लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया जा रहा है। इसके अलावा प्लेन हादसे को देखते हुए सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट (SVPIA) पर ऑपरेशन बंद कर दिया गया है।

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

53 minutes ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

1 hour ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

3 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

4 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

4 hours ago