Categories: Others

Ahmedabad Plane Crash : अहमदाबाद प्लेन क्रेस के बाद बंद हुआ एयरपोर्ट, यात्रियों के लिए चलेगी स्पेशल वंदे भारत ट्रैन

Ahmedabad : गुरुवार दोपहर अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए रवाना हुई एयर इंडिया की फ्लाइट के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। विमान में सवार 242 लोगों में से कई के हताहत होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद अहमदाबाद हवाई अड्डा बंद कर दिया गया है। इस दौरान कई यात्री अभी भी वहीं फंसे हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, एयर इंडिया के विमान ने दोपहर 1:39 बजे उड़ान भरी थी। कैप्टन सुमीत सभरवाल और फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंडार के नेतृत्व में दो पायलट और दस केबिन क्रू सदस्यों सहित कुल 242 लोग इसमें सवार थे। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के अनुसार, विमान ने उड़ान भरने के तुरंत बाद "मेडे" कॉल दिया, लेकिन एयर ट्रैफिक कंट्रोल से आगे के संपर्क का जवाब देने में विफल रहा। विमान हवाई अड्डे की परिधि के बाहर मेघनीनगर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जहां घटनास्थल से काले धुएं के बड़े गुबार उठते देखे गए।

रेलवे चला रहा स्पेशल वंदे भारत ट्रेनें

गुजरात में फंसे हुए यात्रियों को निकालने के लिए भारतीय रेलवे ने स्पेशल वंदे भारत ट्रेन चलाने की घोषणा की है। अहमदाबाद से दिल्ली के लिए 23:30 बजे स्पेशल वंदे भारत ट्रेन चलेगी। वहीं, अहमदाबाद से मुंबई के लिए रात 12 बजे स्पेशल वंदे भारत ट्रेन चलाई जाएगी। इन स्पेशल वंदे भारत ट्रेनों से अहमदाबाद में फंसे लोगों को निकालने में मदद मिलेगी। विमान में 242 यात्री और क्रू मेंबर सवार थे। इनमें से 169 भारतीय नागरिक और 53 ब्रिटिश नागरिक शामिल थे। इसके अतिरिक्त पुर्तगाली और कनाडाई नागरिक भी यात्रियों में शामिल थे। विमान का गंतव्य लंदन था।

पूरी तरह भरा था फ्यूल

बताया गया है कि विमान अपनी लंबी दूरी की अंतर्राष्ट्रीय यात्रा पर था, जिसके लिए फ्यूल पूरी तरह भरा था। इससे क्रैश होने पर विस्फोट हुआ और उसके बाद आग की तीव्रता बढ़ गई। कई दमकल गाड़ियों, एम्बुलेंस और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीमों को तुरंत घटनास्थल पर तैनात किया गया है। ताजा अपडेट के अनुसार, बचाव अभियान अभी जारी है और हताहतों की संख्या पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना की सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए गए हैं। NDRF की तीन टीमों को गांधीनगर से घटनास्थल पर भेजा गया है, जिसमें कुल 90 कर्मी शामिल हैं। वडोदरा से भी तीन अतिरिक्त टीमें भेजी जा रही हैं। भारतीय सेना और वायु सेना ने भी तत्काल बचाव अभियान शुरू किया है।

विमान की तकनीकी जानकारी

दुर्घटनाग्रस्त विमान बोइंग कंपनी का 787-8 मॉडल था, जो लगभग 11 साल पुराना था। यह विमान कई धातुओं के मिश्रण से बना होता है, जिससे इसका वजन कम होता है और यह लंबी दूरी की यात्राओं के लिए उपयुक्त रहता है। इसकी ईंधन की खपत भी अपेक्षाकृत कम होती है, जिसके कारण दुनिया की प्रमुख एयरलाइंस इस विमान का उपयोग करती हैं।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

दिल्ली अक्षरधाम में अन्नकूट महोत्सव, भगवान स्वामिनारायण को चढ़ाए गए 1,256 सात्विक व्यंजन

Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…

14 hours ago

इबोला से जूझ रहे कांगो में ISIS से जुड़े आतंकियों का हमला, 180 मरीज अस्पताल छोड़कर भागे; 33 लोगों की मौत

Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…

15 hours ago

शहडोल में दर्दनाक हादसा, पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में कूदे 4 किशोर; 3 की मौत, परिवारों को 4-4 लाख की मदद

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…

16 hours ago

बुल्गारिया में भीषण सड़क हादसा, 50 गाड़ियां आपस में टकराईं; 11 लोगों की मौत, 48 घायल

Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…

16 hours ago

सोनिया गांधी के खुलासे पर शर्मिष्ठा मुखर्जी का पलटवार, बोलीं- PM बनने की महत्वाकांक्षा रखना अपराध नहीं

Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…

16 hours ago

गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, एक कोच का शीशा टूटा; यात्री सुरक्षित

Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…

16 hours ago