Ahmedabad : गुजरात में हुए हादसे में 242 यात्रियों की जान के साथ-साथ 20 छात्रों के मौत की आशंका भी व्यक्त जा रही है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस दर्दनाक हादसे की जो तस्वीरे सामने आई हैं वो विचलित करने वाली है। समय के साथ मरने वालों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। हादसे के बाद से घटनास्थल की वीडियो फोटो सामने आ रही हैं, जिसे देखकर घटना में जान गंवाने वालों की संख्या का पता लगाया जा सकता है।
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार दोपहर अहमदाबाद हवाई अड्डे से लंदन के लिए रवाना हुई एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बोइंग 787-8 विमान में सवार 242 लोगों में से कई की मौत की आशंका जताई जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री ने पुष्टि की है कि “कई लोगों” की मौत हुई है। दोपहर करीब 2 बजे अहमदाबाद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास मेघानी नगर इलाके में यह हादसा हुआ। दुर्घटना उस समय हुई जब विमान उड़ान भर रहा था। घटनास्थल की तस्वीरों में मलबा जलता हुआ दिखाई दे रहा है और आसमान में काला धुआं उठ रहा है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…