Ahmedabad plane crash
अहमदाबाद/गांधीनगर/नई दिल्ली। गुजरात के अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश में अब तक 100 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो गई है, जिसमें गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी शामिल हैं। प्लेन में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें 60 से ज्यादा विदेशी लोग थे।
दुर्घटना का शिकार हुए विमान में 60 से ज्यादा विदेशी लोग थे। इनमें 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक शामिल था। ब्रिटेन की राजधानी लंदन के मेयर सादिक खान ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है।
बताया जा रहा है कि हादसे में किसी भी यात्री के जिंदा बचने की संभावना कम है। बताया जा रहा है कि मरने वाले लोगों के शव इतनी बुरी तरह झुलस चुके हैं कि उनकी पहचान करने में मुश्किल आ रही है। अब DNA टेस्ट के बाद ही उनकी पहचान हो जाएगी।
शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक विमान के इंजन में खराबी आ गई थी, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। हालांकि अभी तक हादसे को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं है। जांच के बाद ही हादसे की असली वजह पता चल पाएगी।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…