खेल

टीम को 2-3 कप्तान की जरूरत नहीं है… पहले टेस्ट में भारत की हार पर पूर्व भारतीय स्पिनर ने शुभमन गिल पर उठाया

IND vs ENG :इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भारत ने पहली और दूसरी पारी मिलाकर कुल 835 रन बनाए, इसके बावजूद इंग्लैंड ने आखिरी पारी में 371 रनों का बड़ा लक्ष्य हासिल करते हुए मुकाबला पांच विकेट से जीत लिया.भारत के इस अप्रत्याशित हार के बाद गिल की कप्तानी पर कई दिग्गजों ने सवाल उठाए. गिल की कप्तानी पर पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने सवाल उठाते हुए कहा कि भले ही कागज़ पर शुभमन टीम के कप्तान हों लेकिन मैदान पर ऐसा नहीं लगा कि वह टीम की कमान संभाल रहे हैं.

मैदान पर कई कप्तान नजर आए : मुरली कार्तिक

क्रिकबज पर बातचीत के दौरान पूर्व भारतीय खिलाड़ी मुरली कार्तिक ने कहा कि शुभमन गिल में कप्तान के तौर पर वह अधिकार नहीं दिखा,जो दिखना चाहिए था. मैदान पर (IND vs ENG) ऐसा लग रहा था कि कई खिलाड़ी कप्तानी कर रहे हैं. कभी केएल राहुल कुछ कहते दिखे,कभी ऋषभ पंत और गिल भी निर्देश दे रहे थे. ऐसे संकेत टीम के लिए अच्छे नहीं हैं, क्योंकि टीम का सिर्फ एक ही कप्तान होना चाहिए.

IND vs ENG : डिफेंसिव रणनीति की आलोचना

कार्तिक ने गिल की कप्तानी की रणनीति को लेकर भी आलोचना की और कहा कि उन्होंने जरूरत से ज्यादा डिफेंस एप्रोच अपनाई,जिससे इंग्लैंड को मैच में वापसी करने का मौका मिला. उन्होंने कहा कि अगर कोई सीनियर खिलाड़ी कभी-कभी सलाह देता है, तो वो समझ आता है, लेकिन बार-बार ऐसा होना टीम में नेतृत्व की स्पष्टता की कमी को दर्शाता है.

गिल की बल्लेबाजी की तारीफ

हालांकि मुरली कार्तिक ने गिल की बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने पहली पारी (IND vs ENG)में शानदार 147 रन बनाए, लेकिन एक कप्तान के तौर पर उनकी भूमिका सिर्फ रन बनाना नहीं,बल्कि टीम को रणनीतिक रूप से भी आगे बढ़ाना होता है.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

2 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

3 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

4 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

5 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

5 hours ago