लाइफस्टाइल

क्या आपने भी ट्राई किया हल्दी वाला ट्रेंड, आगे के स्टेप हम आपको बताएंगे, जो आपकी बॉडी को रखेंगे हेल्दी

New Delhi : सोशल मीडिया के दौर में आजकल कुछ भी ट्रेंड होने लगता है। लाइक्स और फॉलोअर्स के चक्कर में ऐसे ट्रेंड को लोग बड़ी संख्या में फॉलो भी करते रहते हैं, हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक नया ट्रेंड शुरू हो गया है आप में से कई लोग इस ट्रेंड को फॉलो भी कर रहे होंगे। आप भी इस ट्रेंड को ट्राई करने की सोच रहे हैं तो इतना करके न छोड़ें आप इस पानी से अपनी सेहत को बेहतर कर सकते हैं, क्या आपको पता है कि पानी में हल्दी मिलाकर पीना आपके शरीर के लिए कितना लाभदायक हो सकता है। चलिए जानते हैं कि पानी में हल्दी मिलाकर आप क्या-क्या कर सकते हैं….

आपको बता दें पानी में हल्दी डालकर पीना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। आयुर्वेद में हल्दी वाला पानी सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। सुबह खाली पेट हल्दी वाला पानी पीने से शरीर में आई सूजन कम होती है। मोटापा घटाने में भी हल्दी वाला पानी असरदार साबित होता है। आइये जानते हैं पानी में हल्दी घोल कर पीने के क्या फायदे हैं?

ऐसे बनाएं हल्दी का पानी

हल्दी का पानी बनाने के लिए पानी की मात्रा का ध्यान रखना जरूरी है। कितना पानी डालने है और कितनी हल्दी डालनी है इसके लिए आपको सबसे पहले ये देखना है कि यह कितने लोगों के लिए बना रहे हैं। इसके लिए 1 गिलास पानी लें अब इसमें 1 टी स्पून पाउडर हल्दी मिक्स कर लें। रातभर पानी को रखें और सुबह इस पानी को छानकर पी लें। सुबह खाली पेट पानी को गर्म करके पी लें।

पानी में हल्दी डालकर पीने से क्या होता है

  1. हल्दी में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जिससे सूजन कम होती है। रुमेटाइड आर्थराइटिस और ऑस्टियोआर्थराइटिस के रोगियों के लिए हल्दी वाला पानी फायदेमंद होते हैं। इससे आपके शरीर को भरपूर फायदा मिलता है।
  2. जो लोग वजन घटाना चाहते है उनके लिए हल्दी वाला पानी फायदेमंद होता है। सुबह खाली पेट हल्दी वाला पानी पीने से मोटापा कम होता है। ज्यादा असरदार बनाने के लिए आप इस पानी में 1 टुकड़ा अदरक भी मिला सकते हैं। इससे मेटाबॉलिज्म में सुधार आएगा।
  3. हल्दी में मौजूद करक्यूमिन कंपाउंड गॉलब्लेडर से पित्त को निकालने में मदद करते हैं जिससे खाने पचाने में मदद मिलती है।
  4. हल्दी वाला पानी लीवर के लिए काफी फायदेमंद होता है और शरीर में खराब पदार्थ को बाहर निकालने में भी मदद करता हैं। इससे गैस और सूजन की समस्या भी आसानी से कम हो सकती है।
  5. चोट में भी हल्दी काफी फायदेमंद होती है। इसको लगाने से आपके शरीर में जख्म भरने में भी मदद मिलती है।
Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

दिल्ली अक्षरधाम में अन्नकूट महोत्सव, भगवान स्वामिनारायण को चढ़ाए गए 1,256 सात्विक व्यंजन

Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…

10 hours ago

इबोला से जूझ रहे कांगो में ISIS से जुड़े आतंकियों का हमला, 180 मरीज अस्पताल छोड़कर भागे; 33 लोगों की मौत

Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…

12 hours ago

शहडोल में दर्दनाक हादसा, पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में कूदे 4 किशोर; 3 की मौत, परिवारों को 4-4 लाख की मदद

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…

12 hours ago

बुल्गारिया में भीषण सड़क हादसा, 50 गाड़ियां आपस में टकराईं; 11 लोगों की मौत, 48 घायल

Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…

13 hours ago

सोनिया गांधी के खुलासे पर शर्मिष्ठा मुखर्जी का पलटवार, बोलीं- PM बनने की महत्वाकांक्षा रखना अपराध नहीं

Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…

13 hours ago

गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, एक कोच का शीशा टूटा; यात्री सुरक्षित

Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…

13 hours ago