दुनिया

“जेल में होने वाला कठोर व्यवहार और…”, पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने जताई बड़ी आशंका

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान अगस्त 2023 से जेल में हैं। जहां से उन्होंने अब अपने साथ किसी भी अनहोनी होने की स्थिति में पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए एक संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि अगर जेल में मेरे साथ कोई अनहोनी होती है उसके जिम्मेदार आर्मी चीफ आसिम मुनीर होंगे। जिसको लेकर अब इमरान खान की पार्टी शहबाज शरीफ सरकार और सैन्य प्रतिष्ठान पर अपने नेता को रिहा करने का दबाव बनाने के लिए 5 अगस्त से पूरे देश में एक बड़ा अभियान चलाने की तैयारी कर रही है।

‘कठोर व्यवहार और बढ़ गया है’

दरअसल, पूर्व प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर लिखा,’जेल में मेरे साथ होने वाला कठोर व्यवहार हाल के दिनों में और बढ़ गया है। मेरी पत्नी बुशरा बीबी के खिलाफ भी यही रवैया अपनाया जा रहा है। यहां तक कि उनकी कोठरी का टीवी भी बंद कर दिया गया है।’ अपनी पोस्ट में इमरान ने कहा कि हम दोनों के बुनियादी अधिकार चाहें वो मानवीय हों या कैदियों को दी गई कानूनी, सभी निलंबित कर दिए गए हैं।

पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देश

उन्होंने (Imran Khan) कहा कि इसके लिए जवाबदेही होनी चाहिए। इमरान खान ने दावा किया कि वह जानते हैं कि एक कर्नल और जेल अधीक्षक आसिम मुनीर के आदेश पर कार्रवाई कर रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा,’इसलिए मैं अपनी पार्टी को स्पष्ट निर्देश देता हूं कि अगर जेल में मेरे साथ कुछ भी होता है तो आसिम मुनीर को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।’

यह भी पढ़ें: “अपराधियों का मनोबल आसमान पर…”, बिहार की कानून व्यवस्था को लेकर चिराग पासवान ने जताई चिंता

अपनी पोस्ट में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री (Imran Khan) ने कहा,’मैं अपनी पूरी जिंदगी जेल में बिताने को तैयार हूं,लेकिन अत्याचार और दमन के आगे झुकने का सवाल ही नहीं उठता।’वहीं इमरान ने पाकिस्तान की जनता से किसी भी हालत में इस दमनकारी व्यवस्था के न झुकने का संदेश दिया। उन्होंने आगे कहा कि बातचीत का समय बीत चुका है -अब देशव्यापी विरोध का समय है।

यह भी देखें: Bangladesh Violence News: बांग्लादेश में सियासी टकराव तेज, Yunus और Hasina के कार्यकर्ता आमने-सामने

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

12 minutes ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

42 minutes ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

2 hours ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

2 hours ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

3 hours ago