बिहार चुनाव

“अपराधियों का मनोबल आसमान पर…”, बिहार की कानून व्यवस्था को लेकर चिराग पासवान ने जताई चिंता

Chirag Paswan: बिहार में लगातार हो रही हत्या की वारदातों से जहां राज्य में दहशत का माहौल बना हुआ है, तो वहीं कानून व्यवस्था को लेकर भी लगातार सवाल उठ रहे हैं। यही वजह है कि एक तरफ जहां विपक्ष नीतीश सरकार पर हमलावर है तो वहीं एनडीए के सहयोगी एलजेपी रामविलास के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भी सरकार पर निशाना साध रहे हैं।

अस्पताल में बदमाशों ने की थी हत्या

दरअसल, गुरुवार को पटना के पारस अस्पताल में घुसकर बदमाशों ने गैंगस्टर चंदन मिश्रा की हत्या कर दी।जिसको लेकर चिराग पासवान ने अपनी ही सरकार को घेरा। केंद्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “बिहार में कानून व्यवस्था आज एक गंभीर चिंता का विषय बन गई है। प्रतिदिन हत्याएं हो रही हैं और अपराधियों का मनोबल भी आसमान पर है।” अपनी पोस्ट में चिराग पासवान ने कहा कि पुलिस-प्रशासन की कार्यशैली समझ से परे है।

यह भी पढ़ें: अब और कितने बिहारी चढ़ेंगे हत्याओं की भेंट? चिराग पासवान की पोस्ट से मचा सियासी हड़कंप

उन्होंने (Chirag Paswan) आगे कहा, “आज पटना के रिहायशी इलाके में स्थित पारस अस्पताल के अंदर घुसकर अपराधियों द्वारा सरेआम गोलीबारी की घटना इस बात का प्रमाण है कि अपराधी अब कानून और प्रशासन को सीधी चुनौती दे रहे हैं।पासवान ने बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बढ़ते अपराधिक मामलों को लेकर चिंता जताई। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रशासन जल्द ही कानून व्यवस्था को पटरी पर लाने के कड़े कदम उठाएगा।

यह भी देखें: Imran Khan Vs Asim Munir: पाकिस्तान में सियासी भूचाल, इमरान का जेल से बड़ा आरोप |

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

वंदे भारत चेयर कार का हाई-स्पीड ट्रायल पूरा, 180 की रफ्तार के बाद अब इन टेस्ट की बारी

Vande Bharat Chair Car: वंदे भारत ट्रेन के नए चेयर कार रेक ने हाई-स्पीड ट्रायल…

46 minutes ago

मरीन ड्राइव पर बेकाबू कार ट्रक में घुसी, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत 4 लोगों की हुई मौत

jamshedpur Marine Drive Accident: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार तड़के रफ्तार का कहर देखने को…

1 hour ago

IPL 2027 Auction Venue: अब गोवा पहुंचा IPL ऑक्शन, BCCI दिसंबर में करवाएगी खिलाड़ियों की नीलामी

IPL 2027 Auction: आईपीएल 2027 की नीलामी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय…

2 hours ago

क्या फिर भिड़ सकते हैं भारत-पाक? अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो का आया जवाब

India Pakistan Conflict: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद…

2 hours ago

एशियन गेम्स 2026: भारत की छठे दिन शानदार शुरुआत, बैक टू बैक 2 मेडल से बढ़ा तिरंगे का मान

Asian Games 2026 India Rowing: भारत के लिए एशियन गेम्स 2026 में छठे दिन मेडल…

3 hours ago