सोशल मीडिया पोस्ट में अखिलेश यादव के भाई प्रतीक ने पत्नी अपर्णा यादव को तलाक देने की बात कही
Prateek-Aparna divorce Update: उत्तर प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव ने अपनी पत्नी और बीजेपी नेता अपर्णा यादव से तलाक लेने का ऐलान किया है। प्रतीक यादव ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर पत्नी अपर्णा को लेकर गंभीर आरोप भी लगाए हैं। उन्होंने कहा, "मैं इस स्वार्थी महिला से जल्द से जल्द तलाक लूंगा, इन्होंने मेरे पारिवारिक रिश्तों को बर्बाद कर दिया।"
प्रतीक यादव ने पोस्ट में लिखा, "मैं इस मतलबी औरत को जल्द से जल्द तलाक देने जा रहा हूँ, उसने मेरे परिवार के रिश्ते खराब कर दिए। वह बस मशहूर और असरदार बनना चाहती है। अभी मेरी मेंटल हेल्थ बहुत खराब है और उसे कोई फर्क नहीं पड़ता। क्योंकि उसे सिर्फ अपनी ही चिंता है. मैंने इतनी बुरी औरत कभी नहीं देखी और मैं बदकिस्मत था कि मेरी शादी उससे हुई।"
अपर्णा यादव वर्ष 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल हुईं थी। इससे पहले अपर्णा सपा में थी और अखिलेश यादव से नाराज होकर पार्टी छोड़ दी थी। हालांकि, बीजेपी में शामिल होने के बाद अपर्णा को प्रदेश में महिला आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। यहां तक कि अपर्णा ने विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी के समर्थन में खूब प्रदर्शन किया, जहां भी पार्टी ने उन्हें चुनाव प्रचार के लिए भेजा वो वहां गई थीं।
कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने अपर्णा यादव और प्रतीक के तलाक को लेकर बीजेपी पर तंज कसा और कहा कि बीजेपी की संगत में बड़े-बड़े परिवार नष्ट हो गए। पहले भाजपा ने मुलायम सिंह यादव के परिवार में विग्रह करवाया। अब अपर्णा यादव और प्रतीक यादव के परिवार में विग्रह करवाना चाहते हैं।
खबर पर लगातार अपडेट जारी है
ये भी पढ़ें: डायरेक्टर विनोद ने अयोध्या में महंत नृत्यगोपाल से की मुलाकात, महंत नृत्यगोपाल ने कहा- गौ सेवा ही ईश्वर सेवा है
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…