Gold-Silver Price
Gold-Silver Price: सर्राफा बाजार में सोमवार सुबह कुछ ऐसा हुआ, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। जिस गिरावट का इंतजार निवेशक कर रहे थे, वही उम्मीद अब टूटती नजर आ रही है। सोना और चांदी दोनों ने एक साथ ऐसा रिकॉर्ड बनाया कि बाजार में हलचल मच गई। जैसे ही कारोबार शुरू हुआ, चांदी ने रफ्तार पकड़ी और देखते ही देखते इतिहास रच दिया। पहली बार एक किलो चांदी की कीमत तीन लाख रुपये के पार पहुंच गई। वहीं सोना भी पीछे नहीं रहा और नई ऊंचाई पर जाकर चमक उठा।
MCX पर मार्च वायदा चांदी में जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली। कीमतों में 5 फीसदी से ज्यादा उछाल आया और भाव सीधे ₹3,01,315 प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गए। यह चांदी के इतिहास का अब तक का सबसे ऊंचा भाव है। चौंकाने वाली बात यह है कि जनवरी 2026 में ही चांदी ने ₹65 हजार से ज्यादा की छलांग लगा दी है। 31 दिसंबर 2025 को जहां इसकी कीमत ₹2,35,701 थी, वहीं महज कुछ ही दिनों में यह ₹3 लाख के पार निकल गई। यानी चांदी ने नए साल की शुरुआत ही तूफानी अंदाज में की है।
सोने ने भी निवेशकों को हैरान कर दिया। MCX पर फरवरी वायदा सोना शुक्रवार को जहां ₹1,42,517 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, वहीं सोमवार सुबह कारोबार शुरू होते ही यह सीधे ₹1,45,500 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। यानी एक ही झटके में करीब ₹3,000 की तेजी दर्ज हुई। अगर साल की शुरुआत से तुलना करें तो 31 दिसंबर 2025 को सोना ₹1,35,804 प्रति 10 ग्राम था। मौजूदा भाव के मुताबिक सोना अब तक करीब ₹9,700 प्रति 10 ग्राम महंगा हो चुका है।
बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव सोने-चांदी की कीमतों को हवा दे रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ग्रीनलैंड को लेकर दी गई टैरिफ धमकी ने दुनिया भर के बाजारों में अनिश्चितता बढ़ा दी है। ऐसे हालात में निवेशक जोखिम भरे विकल्पों से दूरी बनाकर सुरक्षित निवेश की ओर भाग रहे हैं और सोना-चांदी इस समय सबसे सुरक्षित ठिकाना बन गए हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि अगर वैश्विक तनाव और बढ़ता है, तो सोना-चांदी और भी नए रिकॉर्ड बना सकते हैं। यानी सर्राफा बाजार में यह चमक अभी और तेज होने वाली है। निवेशक अब एक ही सवाल पूछ रहे हैं, क्या यह सिर्फ शुरुआत है?
ये भी पढ़ें: भारत में पहली बार न्यूजीलैंड जीता वनडे सीरीज, जानें हार पर कप्तान गिल ने किसका किया बचाव
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…