Middle East Crisis: ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराग़ची ने फ्रांस को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने फ्रांस समेत पश्चिमी देशों पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें दुनिया को मानवाधिकार और अंतरराष्ट्रीय कानून का पाठ पढ़ाना बंद कर देना चाहिए। अराग़ची ने फ्रांस के रवैये पर सवाल उठाते हुए उसे दोहरे मानदंड वाला बताया।
अब्बास अराग़ची ने गाजा में इजरायल की कार्रवाई को लेकर फ्रांस के रुख पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि फ्रांस का रुख और ईरान के खिलाफ कथित आक्रामकता उसकी खुद की बताई जाने वाली नैतिक साख को कमजोर करती है। अराग़ची ने एक्स पर इसे “पाखंड” बताते हुए कहा कि यह स्थिति शर्मनाक है।
अराग़ची के बयान से फ्रांस की विदेश नीति और मध्य-पूर्व में उसकी भूमिका को लेकर ईरान की नाराजगी साफ नजर आती है। उन्होंने फ्रांस पर दोहरे मानदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए गाजा और ईरान के मुद्दे पर उसके रुख की आलोचना की।
Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…
India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…
Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…
Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…
Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…
Pakistan Row: अमेरिका में पाकिस्तान को लेकर वायरल हो रहे ‘चोर आया’ पोस्टरों की तस्वीरों…