Trump on France Violence: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस में जारी अशांति का जिक्र करते हुए अमेरिका को ऐसी स्थिति से बचने की चेतावनी दी है। कंसास के विचिटा में चुनावी रैली के दौरान ट्रंप ने आगामी मिडटर्म चुनावों को अहम बताते हुए समर्थकों से कहा कि देश का भविष्य इन चुनावों से जुड़ा है। फ्रांस में हिंसा और तबाही को लेकर उनकी टिप्पणी ने एक बार फिर चुनावी राजनीति में इस मुद्दे को चर्चा में ला दिया है।
'हिंसा के लिए प्रवासियों पर आरोप'
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस में जारी हिंसा और तबाही के लिए प्रवासियों, जिहादियों और कम्युनिस्टों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने यूरोप के वामपंथी नेताओं पर ऐसी आव्रजन नीतियां अपनाने का आरोप लगाया, जो उनके मुताबिक पश्चिमी देशों के मूल्यों को कमजोर कर रही हैं। ट्रंप ने यह टिप्पणी कंसास के विचिटा में चुनावी रैली के दौरान की, जहां उन्होंने अमेरिका को ऐसी स्थिति से बचाने के लिए आगामी मिडटर्म चुनावों को अहम बताया।
यूरोप जैसी गलतियां नहीं दोहराएगा अमेरिका: ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका की स्थिति की तुलना यूरोप से करते हुए कहा कि उनके देश को यूरोप की कथित गलतियों से बचना चाहिए। उन्होंने यूरोपीय वामपंथी नेताओं पर बड़ी संख्या में प्रवासियों को लाने का आरोप लगाया और दावा किया कि इससे पश्चिमी देशों के मूल्यों को नुकसान पहुंच रहा है। ट्रंप ने फ्रांस का जिक्र करते हुए कहा कि प्रवासी वहां की हर चीज से नफरत करते हैं और देश को बर्बाद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका में ऐसा नहीं होने दिया जाएगा।
रिपोर्टरों से राष्ट्रपति ट्रंप ने कि उन्होंने पहले ही फ्रांस के राष्ट्रपति को देश की सीमाएं बंद करने की चेतावनी दी थी। उन्होंने फ्रांस में जारी अशांति के लिए आव्रजन नीतियों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि वहां जो कुछ हो रहा है, उसकी वजह न तो स्कूल हैं और न ही कोई अन्य कारण, बल्कि इमिग्रेशन है।
ये भी पढ़ें: अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच रूसी विदेश मंत्री सर्गेई का बड़ा बयान, कहा- ईरान का साथ कभी नहीं छोड़ेंगे

