Trump's Tariffs Sting Back
Trump's Tariffs Sting Back: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ऊंचे टैरिफ वाली नीति अब उन्हीं के देश के सबसे महंगे और हाई-टेक हथियार कार्यक्रम पर भारी पड़ रही है। दुनिया के सबसे एडवांस्ड स्टील्थ फाइटर जेट F-35 लाइटनिंग-II की वैश्विक बिक्री 2025 में बुरी तरह चरमरा गई है। इस साल पुर्तगाल और स्पेन ने अपने ऑर्डर रद्द किए, भारत ने इस जेट को औपचारिक रूप से खारिज कर दिया, जबकि स्विट्जरलैंड और कनाडा समीक्षा मोड में चले गए हैं। कुल मिलाकर 150 से अधिक F-35 जेट का ऑर्डर कैंसिल या होल्ड हो चुका है, जिससे लॉकहीड मार्टिन को अरबों डॉलर का सीधा नुकसान झेलना पड़ रहा है।
F-35 एक मल्टी-रोल स्टील्थ फाइटर जेट है, जो हवा से हवा, जमीन और समुद्र तीनों मोर्चों पर हमला करने में सक्षम है। 20 से ज्यादा देश इसे खरीदते रहे हैं। लेकिन इसकी कीमत करीब 80–100 मिलियन डॉलर प्रति जेट है, जो इसे दुनिया के सबसे महंगे लड़ाकू विमानों में शामिल करती है। बड़े विदेशी ऑर्डर मिलने से लागत नियंत्रित रहती है, लेकिन मौजूदा हालात में यह समीकरण उलट गया है।
2025 में ट्रंप ने विदेशी सामान पर 10% से 50% तक टैरिफ लगा दिए। अप्रैल तक औसत टैरिफ 27% तक पहुंच गया जो सौ साल में सबसे ज्यादा है। समस्या यह है कि F-35 के कई अहम पार्ट्स अंतरराष्ट्रीय सप्लायर्स से आते हैं। टैरिफ बढ़ने से जेट की कीमत और बढ़ गई, जिससे सहयोगी देश नाराज हो गए और उन्होंने राफेल, यूरोफाइटर और ग्रिपेन जैसे विकल्प चुनना शुरू कर दिया। ट्रंप ने नवंबर में सऊदी अरब को F-35 बेचने की मंजूरी दी है, लेकिन यह सौदा इज़रायल की आपत्तियों के कारण फंस सकता है।
विशेषज्ञों का कहना है कि अगर नीति नहीं बदली गई तो F-35 का भविष्य संदेह में पड़ सकता है। ट्रेड वॉर और महंगाई के बढ़ते खतरे ने अमेरिका फर्स्ट नीति को अमेरिका के खिलाफ खड़ा कर दिया है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…