लाइफस्टाइल

सिर्फ सुबह की धूप नहीं बनाएगी विटामिन-D, जानें किस समय मिलती है हड्डियों को मजबूत बनाने वाली असली धूप

Right Time To Soak Sunlight: भारत में विटामिन-D की कमी एक बड़ी स्वास्थ्य समस्या बन चुकी है। विटामिन-D की कमी के कारण कैल्शियम शरीर में ठीक तरह से अवशोषित नहीं हो पाता, जिससे हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। अगर आप कैल्शियम भरपूर मात्रा में लें। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल है, धूप से विटामिन-D कब और कितनी देर मिले?

क्या सुबह की धुप है असरदार?

सुबह के समय Environment में UV-B किरणें बेहद कम होती हैं, जबकि विटामिन-D बनाने के लिए इन्हीं किरणों की आवश्यकता होती है। इसलिए सुबह की हल्की धूप विटामिन-D बनाने में लगभग बेअसर मानी जाती है।

विटामिन-D पाने का सही समय

सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच की धूप सबसे असरदार होती है। इस दौरान सूरज की किरणें सीधी पड़ती हैं और UV-B का स्तर सबसे अधिक होता है, जिससे त्वचा में मौजूद कोलेस्ट्रॉल विटामिन-D में बदल जाता है।

कितनी देर धूप जरूरी

• गोरी त्वचा: 15-20 मिनट
• सांवली/गहरी त्वचा: 30-45 मिनट
• बुजुर्ग: थोड़ी अधिक देर, क्योंकि उम्र के साथ विटामिन-D बनने की क्षमता घटती है।

धूप लेते समय ये बातें याद रखें

• शरीर का बड़ा हिस्सा हाथ, पैर, पीठ खुले हों
• सनस्क्रीन लगाकर धूप न लें, इससे विटामिन-D नहीं बनेगा
• खिड़की के कांच से आती धूप बेकार है, क्योंकि कांच यूवी-B को रोक देता है

विटामिन-D हड्डियों के लिए क्यों जरूरी

• यह आंतों में कैल्शियम के अवशोषण को बढ़ाता है
• हड्डी बनाने वाली कोशिकाओं की गतिविधि को नियंत्रित करता है
• हड्डियों के मिनरलाइजेशन में सीधी भूमिका निभाता है

कमी होने पर बच्चों में रिकेट्स और बड़ों में ऑस्टियोमैलेशिया जैसी समस्याएं पैदा होती हैं, जिनमें हड्डियां नरम, कमजोर और दर्द वाली हो जाती हैं। सही समय पर रोज थोड़ी धूप आपकी हड्डियों के लिए प्राकृतिक दवा है।

ये भी पढ़े: ट्रंप की ‘अमेरिका फर्स्ट’ नीति का उलटा वार, F-35 जेट सौदे ताश के पत्तों की तरह गिरे

Shagun Chaurasia

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

4 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

4 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

5 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

6 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

6 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

7 hours ago