देश

मुंबई से फुकेत तक का सफर, गोवा नाइट क्लब के मालिकों को पकड़ना बना चुनौती?

Goa Nightclub Fire :  गोवा के एक नाइटक्लब में हाल ही में आग लगने की घटना में 25 लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में नाइटक्लब के मालिक और मुख्य आरोपी सौरभ लुथरा और गौरव लुथरा कुछ ही घंटे बाद भारत छोड़कर फुकेत भाग गए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गोवा पुलिस ने आरोपियों को जल्द पकड़ने के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) के इंटरपोल विंग के साथ संपर्क किया है। अब आरोपियों को भारत लाना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। यह कदम उन पर सख्त कार्रवाई करने और मामले की जांच को आगे बढ़ाने के लिए उठाया गया है।

थाईलैंड का फेमस टूरिस्ट स्पॉट: फुकेत

फुकेत क्या है?

फुकेत थाईलैंड का सबसे बड़ा द्वीप है और दुनिया भर में एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल माना जाता है। यहां के सफेद रेत वाले समुद्र तट, जैसे पटोंग और काटा, फ़िरोज़ा पानी, हरे-भरे पहाड़ और जिंदगी से भरपूर नाइटलाइफ़ पर्यटकों को बहुत आकर्षित करते हैं।

फुकेत की लोकेशन

फुकेत थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक से लगभग 862 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है। यह द्वीप लगभग 576 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है और अपने पश्चिमी तट के लिए खास प्रसिद्ध है।

पर्यटन और आकर्षण

फुकेत अंडमान सागर में स्थित है और यहां आकर लोग प्राकृतिक सुंदरता, रोमांचक अनुभव और स्थानीय संस्कृति का आनंद ले सकते हैं। हर साल लाखों पर्यटक यहाँ घूमने आते हैं।

गोवा नाइट क्लब मालिक अब फुकेत में

गोवा पुलिस के मुताबिक, बर्च बाई रोमियो लेन नाइट क्लब के मालिक गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा फुकेत भाग गए हैं। हालांकि, यह पता नहीं है कि वे अभी भी फुकेत में हैं या कहीं और चले गए हैं। इसलिए उन्हें भारत वापस लाना मुश्किल हो सकता है। जानकारी के अनुसार, पणजी से लगभग 25 किलोमीटर दूर स्थित इस नाइट क्लब में शनिवार देर रात आग लग गई, जिसमें 25 लोगों की मौत हो गई।

मृतकों में 20 कर्मचारी और 5 पर्यटक शामिल थे, जिनमें से 4 दिल्ली से थे। वहीं, 5 लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज गोवा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (जीएमसीएच) में चल रहा है।

हादसे के कुछ घंटे बाद मुंबई से फुकेत भागे नाइट क्लब मालिक

गोवा पुलिस ने बर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब आग हादसे के बाद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। इसके बाद, गोवा पुलिस के अनुरोध पर खुफिया ब्यूरो (BOI) ने 7 दिसंबर तक उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया।

पुलिस के मुताबिक, मुंबई आव्रजन विभाग से जानकारी मिलने पर पता चला कि सौरभ और गौरव लूथरा हादसे के तुरंत बाद यानी आधी रात के आसपास, 7 दिसंबर को सुबह 5:30 बजे फुकेत के लिए उड़ान संख्या 6ई 1073 में सवार हो गए।

अब दोनों को भारत लाना मुश्किल?

कानूनी जानकारों की माने तो अब दोनों भाइयों के बहुत जल्दी भारत आने की संभावना कम है। हो सकता है कि दोनों भाई थाईलैंड से किसी और देश भाग जाएं। इसके चलते एक लंबी कानूनी प्रक्रिया से गुजरना होगा। गोवा पुलिस अब सीबीआई के जरिए इंटरपोल की मदद ले रही है। लेकिन यह प्रक्रिया इतनी आसान नहीं होती इसमें काफी समय लगता है।

Kajal Sharma

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

5 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

6 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

7 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

7 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

8 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

8 hours ago