Viksit Bharat 2047 Conclave
Viksit Bharat 2047 Conclave : केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने विकसित भारत 2047 कॉन्क्लेव में कहा- "अभी हमने Microsoft और Google के साथ हमारे एग्रो विज़न में AI in Agriculture लागू किया है। अब मेरे खेत में वेदर स्टेशन है और American Satellite मेरे खेत का डेटा निकालता है। AI मुझे बताता है कि मेरे गन्ने को अब पानी की जरूरत है, खाद की जरूरत है और मिट्टी का मॉइश्चर कैसा है। फिलहाल, AI in Agriculture को लगभग एक हजार किसानों ने शुरू कर दिया है।
नितिन गडकरी ने कहा - "आपको ताज्जुब होगा कि यह जो एग्रीकल्चर तकनीक है, इसमें हमने बारह प्रमुख वैज्ञानिकों के साथ Microsoft और Google के साथ मिलकर काम किया है। मेरा मानना है कि ज्ञान का यह ट्रांसफॉर्मेशन आम गरीब व्यक्ति तक कैसे पहुंचे, यही सबसे अहम सवाल है। उदाहरण के तौर पर, आज मेरे खेत में एक किलो का बैंगन और एक किलो का प्याज पैदा हुआ है। यह सब ऑर्गेनिक फार्मिंग के जरिए संभव हुआ है।"
मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि यह मेरा व्यवसाय नहीं है। मेरा व्यवसाय मैं छोड़ चुका हूं, अब मेरे बच्चे उसका प्रबंधन करते हैं। मैं इन नई तकनीकों का उपयोग करता हूँ, जैसे कि ड्रोन से स्प्रेइंग करना, इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर जो सोलर से चार्ज होता है। AI की मदद से मैं अपने खेत में फसल काटने, पानी देने और डबल क्रॉप लेने का काम कर रहा हूँ।
नितिन गडकरी ने कहा - "किसानों के साथ मैंने Spain और Israel में जाकर ऑरेंज की खेती देखी और वहां की तकनीक का अध्ययन किया। उदाहरण के लिए, वहां एक एकड़ में 340 ऑरेंज के पेड़ लगते हैं, जबकि नागपुर में हमने इसे बेहतर बनाया है। हमारी तकनीक और अनुसंधान को स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार अनुकूलित किया गया है।"
हमारा उद्देश्य है कि knowledge transformation, यानी innovation, entrepreneurship, science, technology, research, skill और successful practices, सीधे किसानों तक पहुंचें। यही भारत के एग्रीकल्चर का भविष्य है।"
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…
Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…
India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…
Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…
Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…