मनोरंजन

सुपरहिट हीरो से सुपरहिट बिजनेसमैन तक…कैसे खड़ा हुआ धर्मेंद्र का ‘गरम धरम’ साम्राज्य, जानिए इसके पीछे की अनकही कहानी

Garam Dharam Success Story: बॉलीवुड के 'ही-मैन' धर्मेंद्र सिर्फ फिल्मों में ही नहीं, असल ज़िंदगी में भी एक दमदार खिलाड़ी थे। पर्दे पर ‘गरम धरम’ के नाम से मशहूर यह स्टार 2015 में एक ऐसे बिजनेस में उतरे, जिसने उनके फैंस को उनके और करीब ला दिया। यह कहानी है गरम धरम ढाबा चेन की एक ऐसा फूड ब्रांड जो सिर्फ खाना नहीं, धर्मेंद्र की पर्सनैलिटी और उनकी फिल्मों की खुशबू परोसता है।

कैसे शुरू हुई ‘गरम धरम’ की कहानी?

साल 2015 में धर्मेंद्र ने दिल्ली के दो फूड व्यापारी उमंग तिवारी और मिकी मेहता के साथ साझेदारी की। आइडिया था एक ऐसा थीम-रेस्टोरेंट बनाना, जहां लोग खाना खाते-खाते धर्मेंद्र के लोकप्रिय किरदारों, संवादों और अंदाज़ से जुड़ सकें। इसलिए नाम चुना गया गरम धरम, जो खुद धर्मेंद्र की सुपरहिट इमेज का प्रतीक था। पहला आउटलेट दिल्ली के कॉनॉट प्लेस (CP) में खोला गया। यहां शुरुआत से ही भीड़ लगने लगी, बाद में दूसरा बड़ा आउटलेट मुरथल में खोला गया, जो आज हाईवे यात्रियों की पहली पसंद में शुमार है।

फिल्मी अंदाज़ में सजाया गया रेस्टोरेंट

गरम धरम की खूबसूरती इसका इंटीरियर है। दीवारों पर धर्मेंद्र की फिल्मों के पोस्टर, उनके आइकॉनिक डायलॉग, पुराने ज़माने के बॉलीवुड की झलक और एक ढाबा-स्टाइल माहौल यह सब इसे एक अनोखा अनुभव बनाता है। मेन्यू भी खास तौर पर नॉर्थ इंडियन ढाबा-स्टाइल पर तैयार किया गया है, जिसे धर्मेंद्र की पसंद से इंस्पायर्ड बताया जाता है।

बड़ी चेन कैसे बना ब्रांड?

आज गरम धरम दिल्ली-NCR, नोएडा, मुरथल और चंडीगढ़ सहित कई शहरों में फैल चुका है। इसे Veeru Foods Pvt. Ltd. के नाम से चलाया जाता है ‘वीरू’, धर्मेंद्र के शोले वाले किरदार का इशारा है। शुरुआत के कुछ सालों में ही कंपनी ने ये घोषणा कर दी थी कि वह लंदन और कनाडा में विस्तार करेगी। विदेशों में भारतीय ढाबा और बॉलीवुड थीम का कॉम्बिनेशन एक अनोखा USP माना गया।

धर्मेंद्र की आय के और भी थे बड़े स्रोत

एक्टर होने के साथ-साथ धर्मेंद्र के पास कई बिजनेस और निवेश थे। वे कई ब्रांड एंडोर्समेंट से जुड़े रहे। खेती और रियल एस्टेट में भी उन्होंने लंबे समय से निवेश किया हुआ था। पंजाब और महाराष्ट्र में उनकी खेती की जमीनें चर्चा में रही हैं।

एक ब्रांड, एक पहचान

गरम धरम सिर्फ एक रेस्टोरेंट नहीं, धर्मेंद्र की फैन फॉलोइंग और उनके देसी अंदाज़ का चलती-फिरती कहानी बन गया। यह साबित करता है कि धर्मेंद्र ने सिर्फ एक्टिंग ही नहीं, बल्कि बिजनेस की दुनिया में भी अपना एक मजबूत मुकाम बनाया।

ये भी पढ़े: http://‘ही-मैन ऑफ बॉलीवुड’ धर्मेंद्र एक मजबूत मुखिया…दो शादियाँ, छह बच्चे और 13 नाती-पोतों से भरा विशाल परिवार

Shagun Chaurasia

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

1 hour ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

2 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

3 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

3 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

4 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

4 hours ago