Dharmendra Religion
Dharmendra Religion: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन हो गया है, उनके निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है, धर्मेंद्र लंबे समय से बीमार चल रहे थे। आपको बता दें किं हिंदी सिनेमा के सबसे हैंडसम हीरो में एक रहे धर्मेंद्र ने हिंदी सिनेमा की 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी से शादी की थी और दोनों परफेक्ट कपल कहलाते थे, हालांकि हेमा से मिलने से पहले धर्मेंद्र शादीशुदा और चार बच्चो के पिता थे लेकिन फिर भी उनका दिल हेमा मालिनी की खूबसूरती के आगे हार गया।
धर्मेंद्र ने हेमा से शादी करने के लिए अपनी पहली पत्नी प्रकाश कौर, जिनसे उनकी शादी 19 साल की उम्र में 1954 में, फिल्मी दुनिया में आने से पहले हो गई थी उनको छोड़ा नहीं। साल 1980 में धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी से शादी रचाई जिसके बाद ये अफवाह फैल गई कि धर्मेंद्र ने बिना पहली बीवी को तलाक दिए हेमा से शादी की है लेकिन ऐसा हिंदू धर्मं में संभव नहीं है इसलिए उन्होंने शादी करने से पहले इस्लाम धर्म अपनाया है।
धर्मेंद्र ने अपना नाम 'दिलावर खान' और हेमा मालिनी ने 'आयशा बीवी' कर लिया, हालांकि इस बारे में हेमा मालिनी और धर्मेंद्र ने कभी भी खुलकर बातें नहीं कीं लेकिन 2004 में, एक राजनीतिक रैली के दौरान, जब अफवाहें फिर से फैलने लगीं, तो धर्मेंद्र ने दावा किया था कि 'वह हिंदू हैं और उनका परिवार आर्य समाजी है।'
धर्मेंद्र ने 2004 से 2009 तक राजस्थान के बीकानेर का प्रतिनिधित्व करते हुए भारतीय जनता पार्टी से भारतीय संसद (लोकसभा) के सदस्य के रूप में काम किया, वो इन दिनों अपना ज्यादा वक्त फार्म हाउस में बिताते थे, वो अक्सर वहां की फोटो भी सोशल मीडिया पर अपडेट करते रहते थे।
Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…
Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…
Pakistan Row: अमेरिका में पाकिस्तान को लेकर वायरल हो रहे ‘चोर आया’ पोस्टरों की तस्वीरों…
Kanpur Businessman Murder: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या के मामले में पुलिस…
SIR Priyanka Gandhi Statement: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने SIR को लेकर मुख्य चुनाव…
Greater Noida Bus Fire: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात दिल्ली से…