Ganga River Tower Collapse: पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इसके चलते मेरठ के हस्तिनापुर खादर क्षेत्र के शेरपुर गांव के पास कटान बढ़ने से 220 केवी हाईटेंशन लाइन के तीन टावर नदी में गिरकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
यह ट्रांसमिशन लाइन दौराला के मटौर 765 केवीए स्टेशन से बिजनौर के नहटौर 220 केवी स्टेशन तक जाती है और शेरपुर गांव के पास गंगा नदी को पार करती है। नदी में बढ़े जलस्तर और तेज बहाव के दबाव को टावर झेल नहीं सके और ढह गए। गंगा में लगातार बढ़ते पानी के कारण तटीय इलाकों में भी तेज कटान हो रहा है।
220 केवी ट्रांसमिशन लाइन का उपयोग बिजलीघरों से सब-स्टेशनों तक बड़ी मात्रा में बिजली पहुंचाने के लिए किया जाता है। तीन टावर गिरने से इस लाइन का संचालन प्रभावित हुआ है। हालांकि, घटना को लेकर बिजली विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
ये भी देखे: पाक समर्थित आतंकी संगठनों से कथित संबंध के शक में बंगाल STF ने हावड़ा के शख्स को दबोचा
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…