देश

भगवान जगन्नाथ के चरणों में गौतम अडानी, अपने हाथों से बनाया प्रसाद, बोले-जीवन सफल हो रहा

Rath Yatra: भारत के मशहूर बिजनेसमैन व अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी अपनी पत्नी प्रीति अडानी और बेटे करण के साथ भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने हाथ जोड़कर रथ को प्रणाम किया और उसे हाथों से छूकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद गौतम अडानी इस्कॉन के किचन में पहुंचे। अडानी तेज बारिश में भींगते हुए भगवान के दर्शन करने पहुंचे थे।

बनाईं पूरियां

इस्कॉन के किचन में पहुंचकर उन्होंने अपनी पत्नी के साथ महाप्रसाद सेवा में भाग लिया। उन दोनों ने पूरियां बनाईं। इसके बाद जमीन पर बैठकर सब्जी और फ्रूट्स काटे। गौतम अडानी ने कहा कि यह एक ऐसा पल है जब मन से अहंकार खत्म हो जाता है और नम्रता का भाव आ जाता है। प्रभु के चरणों में आने का हमें सौभाग्य मिला है। इनके कृपा से सब पाया है। मेरे पास तो कुछ नहीं था और आज सब कुछ है। भारत और ओडिशा के उत्थान के लिए मैंने प्रभु जगन्नाथ से प्रार्थना की है।

महाकुंभ से आया जीवन में बदलाव

गौतम अडानी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि महाकुंभ में पहली बार हमने ‘सेवा से साधना’ करने की कोशिश की। आज जगन्नाथ पुरी की भव्य यात्रा में हमने इसमें और आगे जाने का संकल्प लिया है। यहां की व्यवस्थाओं को देखने के बाद, पूरे प्रशासन, ओडिशा सरकार, सफाई कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों ने इस पूरी रथ यात्रा को बहुत अच्छे से आयोजित किया है। इसलिए, मैं सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं।

 

“भारत के संविधान की प्रस्तावना परिवर्तनशील नहीं”, प्रस्तावना विवाद के बीच उपराष्ट्रपति का बड़ा बयान

 

Lalit Pandit

ललित पंडित 07 वर्षों से जनहित में पत्रकारिता कर रहे है। ललित पंडित के द्वारा प्रमुखतः जनपद गौतमबुद्धनगर में जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया गया है। जनता की आवाज को अधिकारियों तक पहुँचा कर न्याय दिलाने में ललित पंडित के द्वारा मुख्य भूमिका निभाई गयी है। ललित पंडित के द्वारा मुख्यतः अपराध से संबंधित खबरें कवर कर पीड़ितों को न्याय दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई है। ललित पंडित ने अपना पत्रकारिता कैरियर 2014 में चैनल वन न्यूज़ के साथ शुरू किया। सन 2017 में ललित पंडित पंजाब केसरी के साथ जुड़े व गौतमबुद्धनगर संवाददाता के रूप में सेवाएं दी। सन 2019 में ललित पंडित ने प्रतिष्टित नेशनल न्यूज चैनल टीवी9 भारतवर्ष जॉइन किया। 2020 से ललित पंडित न्यूज़1 इंडिया के साथ गौतमबुद्धनगर वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर कार्यरत रहे हैं। वर्तमान में ललित पंडित न्यूज़ इंडिया 24x7 में कार्यरत हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

9 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

10 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

11 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

11 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

12 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

12 hours ago