लाइफस्टाइल

Foods To Avoid During Sawan Month: सावन में न खाएं ये 4 चीजें, पीछे का विज्ञान हैरान कर देगा

Foods To Avoid During Sawan Month: हिंदुओं के लिए सावन का महीना बहुत पवित्र माना जाता है। इसमें लोग भगवान शिव की पूजा करते हैं। उपवास से लेकर खान पान तक में ख़ास सावधानी बरती जाती है। सावन के महीने में कुछ चीजें ऐसी भी होती हैं, जिन्हें खाने से लोग मना करते हैं। आइये जानते हैं इन चीजों को खाने से क्यों मना किया जाता है? इसके पीछे की साइंस क्या कहती है?

दही क्यों नहीं खानी चाहिए?

दही को पाचन के लिए अच्छा माना जाता है और गर्मियों में शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए इसका सेवन किया जाता है। लेकिन सावन के महीने में वातावरण में नमी और आद्रता बहुत अधिक होती है, जिससे बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं। इस मौसम में दही जल्दी खट्टा हो जाता है और इसमें हानिकारक बैक्टीरिया पनप सकते हैं। इसे खाने से पेट की समस्याएं जैसे गैस, अपच, डायरिया और फूड पॉइजनिंग हो सकती है। आयुर्वेद के अनुसार सावन में वात दोष बढ़ जाता है और दही का सेवन इस दोष को और बढ़ा सकता है, जिससे शरीर में असंतुलन हो सकता है। इसलिए इस महीने में दही की जगह छाछ या मट्ठा का सेवन अधिक फायदेमंद माना जाता है।

सावन में साग क्यों नहीं खाना चाहिए?

सावन के महीने में हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, सरसों, मेथी आदि खाने से भी परहेज किया जाता है। इसका कारण यह है कि इस मौसम में मिट्टी में नमी अधिक होती है, जिससे सब्जियों की जड़ों और पत्तियों में कीड़े लगने की संभावना बढ़ जाती है। इसके अलावा खेतों में बारिश का पानी जमा हो जाता है, जिससे सब्जियों में फंगस और बैक्टीरिया पनप सकते हैं। अगर ऐसी सब्जियों को ठीक से धोया न जाए, तो इससे पेट में संक्रमण, डायरिया या टाइफाइड जैसी बीमारियां हो सकती हैं।

बैंगन क्यों नहीं खानी चाहिए?

बैंगन को लेकर धार्मिक मान्यता है कि यह तामसिक भोजन है और भगवान शिव को सात्विक भोजन का भोग लगाया जाता है। इसके अलावा बैंगन को ‘गंदगी में उगने वाली सब्जी’ माना जाता है क्योंकि इसकी खेती गीली और कीड़ों वाली मिट्टी में की जाती है। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो सावन के महीने में बैंगन में कीड़ों के अंडे होने की संभावना अधिक होती है, क्योंकि यह सब्जी आसानी से संक्रमित हो सकती है।

कढ़ी क्यों नहीं खानी चाहिए ?

सावन के महीने में कढ़ी खाने की मनाही होती है क्योंकि यह दही से बनती है जो इस मौसम में वात और कफ दोष को बढ़ा सकती है। इस समय पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है, ऐसे में खट्टी और भारी चीजें पेट को नुकसान पहुंचा सकती हैं। कढ़ी जल्दी खराब भी हो जाती है जिससे फूड पॉइजनिंग या पेट की समस्या हो सकती है।

 

भगवान की शरण में यूपी का माफिया डॉन! जे.जे. शूटआउट का आरोपी बृजेश सिंह बना जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट का अध्यक्ष

Lalit Pandit

ललित पंडित 07 वर्षों से जनहित में पत्रकारिता कर रहे है। ललित पंडित के द्वारा प्रमुखतः जनपद गौतमबुद्धनगर में जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया गया है। जनता की आवाज को अधिकारियों तक पहुँचा कर न्याय दिलाने में ललित पंडित के द्वारा मुख्य भूमिका निभाई गयी है। ललित पंडित के द्वारा मुख्यतः अपराध से संबंधित खबरें कवर कर पीड़ितों को न्याय दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई है। ललित पंडित ने अपना पत्रकारिता कैरियर 2014 में चैनल वन न्यूज़ के साथ शुरू किया। सन 2017 में ललित पंडित पंजाब केसरी के साथ जुड़े व गौतमबुद्धनगर संवाददाता के रूप में सेवाएं दी। सन 2019 में ललित पंडित ने प्रतिष्टित नेशनल न्यूज चैनल टीवी9 भारतवर्ष जॉइन किया। 2020 से ललित पंडित न्यूज़1 इंडिया के साथ गौतमबुद्धनगर वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर कार्यरत रहे हैं। वर्तमान में ललित पंडित न्यूज़ इंडिया 24x7 में कार्यरत हैं।

Recent Posts

दिवाली पर पटाखों के समर्थन में उतरे योगी आदित्यनाथ; बोले- चिंता करने की जरूरत नहीं, प्रदूषण अपने आप कम हो जाएगा

Yogi Adityanath on Diwali Pollution: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धनतेरस और दिवाली…

6 minutes ago

एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक की धमकी से हड़कंप, कोलकाता एयरपोर्ट पर रोका गया विमान

Air India Flight Threat Note: कोलकाता से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में…

38 minutes ago

IBM का बड़ा फैसला, अमेरिका में ज्यादातर पदों के लिए H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप बंद

IBM H1B Visa Sponsorship: टेक कंपनी IBM ने अमेरिका में अपने कंसल्टिंग कारोबार के ज्यादातर…

1 hour ago

दिल्ली की हवा में मामूली सुधार, AQI घटकर 299 पर पहुंचा; 28 केंद्रों पर अब भी ‘बेहद खराब’

Delhi AQI: दिल्ली में बुधवार सुबह वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार दर्ज किया गया। सुबह…

2 hours ago

पाकिस्तान ने ईरानी नागरिकों को लेने से किया इनकार, बीच रास्ते से अमेरिका की डिपोर्टेशन फ्लाइट लौटी

US Iran Deportation Flight: अमेरिका से ईरानी नागरिकों को डिपोर्ट करने की कोशिश को बड़ा…

2 hours ago

सोनीपत में मामूली टक्कर पर खूनी खेल, बदमाशों ने डे-बैक मैनेजर को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

Sonipat: हरियाणा के सोनीपत में रोड रेज की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जम्मू-कटरा…

2 hours ago